Feedback
ओडिशा के खुर्दा जिले के बेगुनिया थाना क्षेत्र के सनपदार गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराना दुकान के अंदर से पिता और बेटे के जले हुए शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान 57 वर्षीय राजेश कुमार साहू और उनके 27 वर्षीय बेटे लक्ष्मीधर साहू के रूप में हुई है.
एजेंसी के अनुसार, शनिवार रात दोनों ने घर पर खाना खाने के बाद अपनी किराना दुकान में जाकर सोए हुए थे. परिवार के लोग घर पर थे. सुबह हुई तो रोज की तरह समय पर दुकान नहीं खुली.
रविवार सुबह काफी देर हो गई तो परिजनों को चिंता हुई. परिवार के एक सदस्य ने आवाज लगाकर दोनों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई रिप्लाई नहीं आया. इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दुकान की एस्बेस्टस की छत का एक हिस्सा तोड़ा गया.
यह भी पढ़ें: घरेलू कलह का खौफनाक अंजाम… सास को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, आग में जलकर दामाद की भी मौत!
जब लोग अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए. दुकान के अंदर पिता और बेटे के जले शव पड़े हुए थे. इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का अनुमान है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई होगी, जिससे दोनों की मौत हो गई.
हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आग कैसे लगी और क्या घटना के पीछे कोई अन्य कारण भी हो सकता है. वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू