Chhattisgarh Naxal News: 31 मार्च से पहले 11 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, 7 महिला माओवादी भी शामिल – Zee News

Chhattisgarh Naxalites Surrender News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके में 11 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. उन्होंने ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर के सामने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है.
Trending Photos
Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से सटे ओडिशा इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पड़ोसी राज्य ओडिशा के कालाहांडी जिले में 11 हार्डकोर माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है. इन नक्सलियों ने ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया के सामने अपने हथियार डालते हुए, मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वाले 11 नक्सलियों में 7 महिलाएं और चार पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह सभी नक्सली वंशधारा-नागावली डिवीजन में सक्रिय बने हुए थे. वहीं सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, ये सभी नक्सली अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ संगठन में काम कर रहे थे. 

कई हथियार बरामद हुए 
बता दें कि सरेंडर करने वालों में नकुल चंद्रा (DVCM) के साथ ही ACM रैंक के कई नक्सली भी शामिल हैं. इनके पास से AK-47, SLR, INSAS सहित कई हथियार बरामद हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक इन नक्सलियों ने संगठन की विचारधारा से मोहभंग और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका
सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपने हथियार भी जमा किए. इनमें AK-47, SLR, INSAS, 12 बोर और सिंगल शॉट जैसे हथियार शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस सरेंडर से सीमा क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. 
31 मार्च 2026 तक का लक्ष्य
बता दें कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने देश में नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की है. लगातार चल रहे ऑपरेशन, आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजनाओं के कारण कई नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे और भी सरेंडर देखने को मिल सकते हैं. 
रिपोर्टः अनूप अवस्थी, जगदलपुर
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News