जिंदगी से जंग लड़ रहे अनुराग डोभाल, सांस लेने में हो रही तकलीफ, फिर अस्पताल में भर्ती – AajTak

Feedback
यूट्यूबर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल इस समय गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर रहे हैं. खबर है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई. 15 मार्च को उनके मैनेजर ने सोशल मीडिया पर अपडेट देते हुए बताया कि घर ले जाते समय उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी.
रास्ते में अचानक बिगड़ी तबीयत
मैनेजर के मुताबिक, डॉक्टरों ने पहले कहा था कि उनकी हालत अब स्थिर है, इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. इसके बाद उन्हें देहरादून ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक उनकी तबीयत फिर खराब हो गई.
मैनेजर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें अनुराग एंबुलेंस में ऑक्सीजन मास्क लगाए नजर आ रहे हैं और उन्हें तुरंत दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा है.
मैनेजर ने लिखा- कल अनुराग भाई की हालत थोड़ी ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था और हम उन्हें देहरादून ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. अब हम उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि तुरंत इलाज मिल सके. इस समय वह अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं.
कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट
अनुराग डोभाल को ज्यादा पहचान बिग बॉस 17 में आने के बाद मिली थी. कुछ दिन पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव भी किया था. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
तब से उनके मैनेजर रोहित पांडे लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी फैंस को दे रहे हैं. 14 मार्च को रोहित पांडे ने बताया था कि डॉक्टरों ने जांच के बाद अनुराग को निमोनिया होने की पुष्टि की है, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी.
निजी जिंदगी में भी चल रहा था मुश्किल दौर
ये स्वास्थ्य संकट ऐसे समय आया है जब अनुराग अपनी निजी जिंदगी में भी कठिन दौर से गुजर रहे थे. एक्सीडेंट से कुछ दिन पहले उन्होंने यूट्यूब पर दो घंटे से ज्यादा लंबा एक वीडियो डाला था, जिसमें उन्होंने भावनात्मक परेशानियों और परिवार से जुड़े विवादों के बारे में बात की थी.
वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि उनके माता-पिता और भाई ने उनकी प्रॉपर्टी अपने कब्जे में ले ली है. उन्होंने यह भी कहा था कि वो गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. हालांकि बाद में यह वीडियो उनके यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया.
पत्नी रितिका ने दिया साथ
एक्सीडेंट और अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनकी पत्नी रीतिका डोभाल तुरंत अस्पताल पहुंच गईं और लगातार उनके साथ हैं.
खास बात यह है कि अनुराग और रितिका जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. रितिका इस समय नौ महीने की गर्भवती हैं. ऐसे में परिवार और फैंस सभी अनुराग के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News