नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे जिमराही गांव में रविवार शाम 5 बजे 56वीं बटालियन बथनाहा की सीमा चौकी पत्थरदेवा द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक 56वीं बटालियन के कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) के निर्देश पर उपनिरीक्षक सूरत
बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा और कई आंतरिक मुद्दों पर चर्चा करना तथा एसएसबी और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करना था। इसमें सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने जैसे विषयों पर भी जोर दिया गया।
उपस्थित ग्रामीणों ने इस तरह के कार्यक्रमों का स्वागत करते हुए कहा कि इनसे सामाजिक सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने सीमा पर तैनात एसएसबी अधिकारियों की सराहना की और कहा कि ऐसे पदाधिकारी समय-समय पर सामाजिक सद्भाव और अवैध गतिविधियों को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। ग्रामीणों ने एसएसबी को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई।
उपनिरीक्षक चौहान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा कर्तव्यनिष्ठा के साथ सीमा की सुरक्षा करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने सीमावर्ती गांवों को देश का प्रथम गांव बताते हुए ग्रामीणों से एसएसबी के साथ समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। चौहान ने कहा कि एसएसबी का सहयोग हमेशा ग्रामीणों के साथ रहेगा।
सोनापुर पंचायत के पत्थरदेवा, जिमराही और ग्वारपुचरी जैसे गांव सीमा से सटे हुए हैं, जहां एसएसबी आपकी सुरक्षा के लिए तैनात है। बैठक में वीरेंद्र यादव, संजय दास, कुलानंद, ब्रह्मदेव सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.