दीदी दीदी… बोलकर मोनालिसा को लव ज‍िहाद में फंसाया, सदमे परिवार, फरमान के खि‍लाफ – AajTak

Feedback
‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा सुर्खियों में बनी हुई हैं. जबसे उन्होंने फरमान खान संग शादी की है, वो ट्रोल्स के निशाने पर हैं. कोई इस रिश्ते को लव जिहाद का नाम दे रहा है. तो किसी का कहना है मोनालिसा को बहकाया गया है. 
 
Photo: Social Media
 
अब मोनालिसा के चाचा विजय भोसले ने फरमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है एक वक्त फरमान मोनालिसा को बहन मानता था. उसे दीदी बुलाता था. 

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 
इसलिए किसी को उनके रिश्ते में होने की भनक नहीं लगी. उनका ये भी कहना है कि फरमान उज्जैन के महाकाल मंदिर आया था. वहां मंदिर में दर्शन किए. उसने रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी.
 
नवभारत टाइम्स संग बातचीत में मोनालिसा के चाचा ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है. फरमान ने उनके पूरे परिवार को फंसाया है. वो मोनालिसा को चुपके से गाने और रील डालकर इंप्रेस करने की कोशिश कता था. 
 
फरमान ने ही मोनालिसा को केरल जाकर ट्रेनिंग लेने के लिए मोटिवेट किया था. उसे बडे़-बड़े सपने दिखाए थे. फरमान ने मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा के खिलाफ भड़काया. ताकि उनसे दूर कर उसे केरल ले जाया जा सके.
 
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 
विजय ने बताया कि उन्होंने टीवी पर देखा कि मोनालिसा ने मंदिर में शादी की है. बाद में मालूम पड़ा कि उसने मुस्लिम लड़के से शादी की है. ये जानकर उन सबके होश उड़ गए थे. उन्होंने सरकार से मदद मांगी है.
 
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 
मोनालिसा और फरमान की शादी के बाद से उनके परिवार में मातम सा पसरा हुआ है. जिस तरह मोनालिसा ने अपने 6 महीने के प्यार के लिए पेरेंट्स को भुला दिया, फैमिली को ये बात सबसे शॉकिंग लगी है.
 
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 
शादी के बाद प्रेस से बात करते हुए कपल ने बताया था कि वो सेट पर मिले थे. इसी दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा. 6 महीने डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया. केरल में उन्होंने गुपचुप शादी की.

Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 
मोनालिसा ने आनन फानन में शादी करने की वजह बताते हुए कहा था कि उनका परिवार दूसरी जगह शादी कराने की कोशिश कर रहा था. वो इस रिश्ते से खुश नहीं थीं. इसलिए फरमान संग शादी कर ली. 
 
Photo: Instagram @monalisabhosle_official
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News