'मतदान से बढ़कर मां है…', राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से नदारद रहे RJD विधायक का बयान – AajTak

Feedback
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है. इस चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके चार विधायकों ने मतदान नहीं किया है. इनमें आरजेडी विधायक फैसल रहमान भी शामिल हैं, जिन्होंने वोट नहीं डाला.

इस मुद्दे पर फैसल रहमान ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब है और वह इस समय दिल्ली हैं.
फैसल रहमान ने कहा कि वह वोट डालने के लिए कल पटना गए थे, लेकिन मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद उन्हें तुरंत दिल्ली आना पड़ा.
उन्होंने बताया कि इस बारे में उनके नेता को भी जानकारी दे दी गई है. फैसल रहमान ने कहा, “मां से बढ़कर कुछ भी नहीं है.”

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026 Live: बिहार में महागठबंधन को झटका

कांग्रेस के 3 विधायकों ने भी नहीं डाला वोट

कांग्रेस के तीन विधायक मनोहर प्रसाद, सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने भी राज्यसभा चुनाव में अपना वोट नहीं डाला है. इसके कारण महागठबंधन के विधायकों का आंकड़ा 37 पर ही रुक गया. जबकि, बिहार राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के सभी विधायकों ने मतदान किया है.

अब NDA के 5वें उम्मीदवार शिवेश कुमार की जीत लगभग तय मानी जा रही है. अनुमान है कि उन्हें एनडीए के 38 वोट मिल सकते हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह को 37 वोट मिलने की संभावना है.

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में कुल 239 विधायकों ने मतदान किया. इनमें 202 विधायक एनडीए के और 37 विधायक महागठबंधन के थे. महागठबंधन के 4 विधायक मतदान में शामिल नहीं हुए, जिनमें कांग्रेस के 3 और आरजेडी का 1 विधायक शामिल है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News