Delhi News: LG तरनजीत सिंह संधू से मिलीं CM रेखा गुप्ता, दिल्ली के विकास पर हुआ मंथन – Zee News

Delhi News: यह मुलाकात दिल्ली के समावेशी विकास और जनसेवा के प्रति साझा संकल्प को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही. इस दौरान जनहित से जुड़ी प्रमुख योजनाओं और दिल्ली को आधुनिक और विश्वस्तरीय राजधानी के रूप में विकसित करने के विजन पर सार्थक चर्चा हुई. 
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ लोकनिवास में नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से शिष्टाचार भेंट की. 

यह मुलाकात दिल्ली के समावेशी विकास और जनसेवा के प्रति साझा संकल्प को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल रही. इस दौरान जनहित से जुड़ी प्रमुख योजनाओं और दिल्ली को आधुनिक और विश्वस्तरीय राजधानी के रूप में विकसित करने के विजन पर सार्थक चर्चा हुई. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद और समन्वय प्रभावी शासन और शहर की समग्र प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने यह भी दोहराया कि दिल्ली सरकार प्रत्येक नागरिक के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू एक अनुभवी पूर्व राजनयिक हैं, जिन्होंने 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में सेवा दी. करीब 35 वर्षों के अपने कूटनीतिक करियर में उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई. विशेष रूप से 2013 से 2017 के बीच वाशिंगटन डीसी में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 की ऐतिहासिक अमेरिका यात्रा की तैयारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
इसके अलावा, तरनजीत सिंह संधू श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त और जर्मनी में काउंसिल जनरल के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वर्ष 2025 में वे ‘द एशिया ग्रुप’ से जुड़े, जहां उन्होंने सीनियर एडवाइजर के रूप में भारत-अमेरिका व्यापार और रक्षा नीतियों से जुड़े मामलों पर सलाहकार की भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें: LPG किल्लत के बीच ‘डीजल चूल्हा’ बना नया ट्रेंड, दिल्ली में एडवांस बुकिंग शुरू
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News