Dhurandhar 2 Release Live: नोएडा के थियेटर में मचा बवाल, धुरंधर 2 के शो हुए डिले, बुलानी पड़ी पुलिस – AajTak

Feedback
थियेटर पहुंची पुलिस
नोएडा में शो हुआ रद्द!
धुरंधर को लेकर एक्साइटमेंट
पहले दिन कमाएगी 200 करोड़?
1000 करोड़ रुपये की भविष्यवाणी
क्लाइमैक्स की हुई तारीफ
धुरंधर सबसे हिंसक फिल्म
रणवीर सिंह की हुई तारीफ
धुरंधर 2 में दिखे नरेंद्र मोदी?
कैसा है धुरंधर 2 का फर्स्ट हाफ?
‘धुरंधर 2’ एक्टर्स ने की आदित्य धर की तारीफ
कब देख सकेंगे ‘धुरंधर 2’ के तमिल-तेलुगु शो?
लेट हुए धुरंधर 2 के शो
‘राजा शिवाजी’ का टीजर अटैच
आदित्य धर का बड़ा निर्देश
भावुक हुए रणवीर सिंह
TV के ‘धुरंधर’ कलाकार
रिलीज हुआ ‘मैं और तू’ सॉन्ग
रिलीज होगा ‘कॉकटेल 2’ का टीजर
‘धुरंधर 2’ के तमिल-तेलुगु शोज कुछ जगहों पर कैंसिल
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी धुरंधर
धुरंधर 2 में लगे 21 कट
200 करोड़+ वर्ल्डवाइड ओपनिंग के लिए तैयार ‘धुरंधर 2’!
Dhurandhar 2 Release: आदित्य धर की फैंस से अपील
अर्जुन रामपाल के करियर को मिलेगी माइलेज?
Dhurandhar 2 Movie Release: कैंसिल होंगे रणवीर की मूवी के शो?
कितने घंटे लंबी होगी धुरंधर 2?
Dhurandhar 2 Movie Review: रामगोपाल वर्मा ने किया रिव्यू
रणवीर-सारा का डांस
धुरंधर 2 के ट्रेलर ने लोगों की एक्सपेक्टेशन को हाई कर दिया है. जैसा कि मेकर्स ने वादा किया था इस बार डबल एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा. सेकंड पार्ट में हमजा (रणवीर सिंह) की ल्यारी पर अपना कब्जा जमाने और आतंकियों के खात्मे की कहानी दिखाई जाएगी. हमजा के जसकीरत सिंह रंगी बनने की जर्नी देखने को मिलेगी. मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन अहम रोल में दिखेंगे.
फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है ये मूवी सभी पुराने रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है. ईद वीकेंड में ये फिल्म धमाका करने वाली है. एडवांस बुकिंग के आकंड़ों की मानें तो मूवी पहले दिन 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के लिए तैयार है. ये साउथ की धमाकेदार फिल्मों ‘बाहुबली 2’ और ‘RRR’ के रिकॉर्ड्स को चैलेंज करने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहला वीकेंड ही 500 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन लेकर आने वाला है. 
नोएडा के पीवीआर सुपरप्लेक्स  DLF: IMAX में धुरंधर 2 का शो बिल्कुल भी नहीं चला. जिसके बाद एक-दो लोगों ने यहाँ हंगामा करने की कोशिश की, जिसके चलते पुलिस को दखल देना पड़ा. 

 
नोएडा के पीवीआर सुपरप्लेक्स DLF: IMAX में धुरंधर 2 का शो बिल्कुल भी नहीं चला.  कई स्क्रीन्स पर पहला शो देर से शुरू हुआ, और बड़ी मुश्किल से पूरा हो पाया और अब, उन स्क्रीन्स पर दूसरे शो रद्द कर दिए गए हैं. थियेटर मैनेजर ने कहा कि रिफंड प्रोसेस कर रहे हैं.
 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के स्पेशल प्रीमियर पर एक फैन ने कहा, ‘मैं यहां ‘धुरंधर 2′ देखने आया हूं.  मैं काफी समय से इसका इंतजार कर रहा था… मैं बहुत उत्साहित हूं.’
 
#WATCH | Delhi: On the special premiere of the film ‘Dhurandhar 2’, Gantavya says, “I am here to watch Dhurandhar 2. I was waiting for it for a long time… I am very excited.” pic.twitter.com/28l1kCGvb9
 
बुक माय शो पर टिकटों की लगातार हो रही बुकिंग को देखते हुए कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन ₹200 करोड़ और वीकेंड पर दुनिया भर में ₹500 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर सकती है.
एक यूजर ने लिखा, ‘अभी-अभी धुरंधर: द रिवेंज देखकर खत्म की है. अभी भी सांस थमी हुई है… धुरंधर 2 पहले पार्ट से ज्यादा रोमांचक है. एक्टिंग भी ज्यादा शानदार है. भारत में यह पक्का 1000 करोड़ रुपये नेट कमाएगी.’
वहीं धुरंधर फिल्म देखने के बाद लोग इसके रिव्यू सोशल मीडिया पर देने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘सीक्वल में कोई दमदार विलेन नहीं है. हालांकि, उन्होंने फिल्म के क्लाइमैक्स और ट्विस्ट की तारीफ की.
एक व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘धुरंधर 2’ उन सबसे हिंसक फिल्मों में से एक है, जिन्हें उन्होंने अब तक देखा है. यूजर ने लिखा, ‘#DhurandharTheRevenge उन सबसे हिंसक फिल्मों में से एक है, जिन्हें मैंने अब तक देखा है.’
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय टिकट-बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर टॉप पर चल रही है. 18 मार्च की शाम तक प्लेटफॉर्म के डेटा के मुताबिक पिछले एक घंटे में 71.35 हजार से ज्यादा टिकट बुक किए गए हैं. इसकी संख्या लाख तक जाने की उम्मीद है.
 
थियेटर में ऑडियंस ‘धुरंधर 2’ का प्रीव्यू शो देख रहे हैं, वे सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को खूब तारीफ मिल रही है.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में आ चुकी है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 के चुनाव में जीत के बाद की स्पीच को दिखाया गया है. स्पीच की असली फुटेज को देख फैंस को मजे आ गए हैं. X पर कई यूजर्स ने मोदी को GOAT एक्टर बताया है.
Goat Actor MODI JI’s debut in DHURANDHAR 2 😭😭#Dhurandhar2 pic.twitter.com/A9Z81pz5JK
 
‘धुरंधर 2’ के लिए थिएटर में घुसने के साथ ही आपको कहानी के सारे किरदार, प्लॉट ट्विस्ट, डायलॉग, गाने याद आने लगेंगे. आदित्य धर की फिल्ममेकिंग ने ‘धुरंधर’ से ऐसा असर छोड़ा था कि हमज़ा की कहानी पूरी देखने के लिए पिछले तीन महीने से दिमाग कुलबुलाकर रह गया है. आदित्य ये कुलबुलाहट जानते हैं, वो अपने दर्शक को जानते हैं और भरोसा करते हैं. ‘धुरंधर 2’ शुरू होते ही आप उसी कहानी में वापस पहुंच जाते हैं जिसने दिसंबर में साढ़े तीन घंटे के लिए जनता को सीटों से चिपका कर रख दिया था.
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर अपनी पिक्चर के लिए खूब सराहना बटोर रहे हैं. इस बीच पिक्चर में मुक्का और शकील का रोल निभाने वाले एक्टर रजत और विक्रम ने उनकी तारीफ की है. उन्होंने कहा, ‘हम डेढ़ साल तक उनके साथ रहे हैं. हमने उनको कभी गुस्से में नहीं देखा. ऊंची आवाज कभी नहीं सुनी. ये उनका स्वभाव है.’
दक्षिण भारत के कई शहरों में ‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर शो में रुकावटें आईं. कई तकनीकी और लॉजिस्टिकल गड़बड़ियों की वजह से ऐसा हुआ था. अब डायरेक्टर आदित्य धर ने खुद इसे लेकर माफी मांगी है. साथ ही अपडेट देते हुए बताया कि तमिल और तेलुगु भाषा के शो 18 मार्च की रात 9 बजे से शुरू होंगे.
Om 🙏

Book Your Tickets Now.
🔗- https://t.co/O80GmnSaFW #DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.

Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna #SaraArjunpic.twitter.com/PwNMwzt5Gh
 
18 मार्च की शाम ‘धुरंधर’ फैंस के लिए खास है. ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का तांता लगा हुआ है. इस बीच फिल्म के शोज भी लेट हो गए है. पीवीआर सुपरप्लेक्स नोएडा थिएटर के मैनेजर के मुताबिक, सिनेमाघरों के पास कंटेंट लेट आने की वजह से ये हुआ है. ‘धुरंधर 2’ के कुछ शोज 30 मिनट तक लेट हो गए हैं.
PVR Cinemas called to say they’re cancelling my Dhurandhar ticket for the 5 PM show.

The reason they’ve given is ‘programming content issue’.

Anyone else got the call?
our 5 pm show at 5:50. 😭😭😭 pic.twitter.com/b6lezA1irr
Delay at ART cinemas vanasthalipuram
Show should start at 5pm but no update till now…waiting since 1 hour pic.twitter.com/SOFpfgB9Jm
We are sitting in our seats with blank screens as we were told the show would start half an hour late
 
राजा शिवाजी 1 मई 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने ऐलान किया कि ‘राजा शिवाजी’ का पहला लुक रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ दिखाया जाएगा. मेकर्स ने लिखा, ‘रितेश देशमुख हमारे राजा की कहानी ला रहे हैं – एक ऐसे रूप में जो पहले कभी नहीं देखा गया.’
 
बॉलीवुड में जहां फिल्मों की सफलता इस बात पर निर्भर मानी जाती है कि उसका प्रमोशन कितना शोर-शराबे वाला है, वहीं फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बिल्कुल अलग और चौंकाने वाला रास्ता चुना है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी टीम को साफ निर्देश दिए हैं कि वो ‘धुरंधर द रिवेंज’ रिलीज होने तक लाइमलाइट से पूरी तरह दूरी बना लें. 
‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले म्यूजिक लॉन्च इवेंट में फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह फैन्स से अपने दिल की बात करते दिखे. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडियन सिनेमा का भविष्य बदलने वाली है.
Ab indian cinema ka mustakbil ab dhurandhar the revenge teh karega 🔥😝 Lmaooo ranveeeer 😭🤣 #DhurandharTheRevenge #Dhurandhar2 pic.twitter.com/Mz5LAgxoP0
 
‘धुरंधर’ की सक्सेस का क्रेडिट सिर्फ किसी एक कलाकार को देना बाकी के साथ गलत होगा. आदित्य धर ने अपनी फिल्म में हर कलाकार को बराबर का हक दिया है. रोल भले ही छोटा हो सकता है, लेकिन तारीफें हर किसी ने लूटी है. टेलीविजन की कुछ बड़ी हस्तियां भी ‘धुरंधर’ में अपनी एक्टिंग से कमाल करती दिखीं. आइए जानते हैं कि कौन हैं टीवी के ये ‘धुरंधर’ कलाकार
‘धुरंधर 2’ के लिए सिर्फ साढ़े तीन महीने का इंतजार भी फैन्स को इसलिए बहुत लंबा लगा क्योंकि कहानी के कई दिलचस्प हिस्से बहुत नाजुक मोड़ पर अटके हैं. ‘धुरंधर 2’ में कहानी ये मोड़ पार करने वाली है. कहानी को लेकर लेकर बहुत मजबूत फैन थ्योरीज भी हैं. ‘धुरंधर 2’ किन-किन सवालों का जवाब देने वाली है और इसमें कौन सी थ्योरीज सच हो सकती हैं, यहां पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ में खुलेंगे ये 5 बड़े ट्विस्ट और एक तगड़ी फैन थ्योरी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का नया गाना ‘मैं और तू’ रिलीज किया है. जैस्मीन सैंडलस, रिबेल और शाश्वत सचदेव की आवाज से सजा ये गाना दिल छू लेने वाला है. 
शुक्रवार का दिन फिल्म लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. एक तरफ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ है. दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 33.60 करोड़ की कमाई कर ली है. जबकि पवन कल्याण की फिल्म ने 7.81 करोड़ कमाए हैं. जानते हैं कि रणवीर की फिल्म पवन कल्याण की मूवी को कितनी तगड़ी टक्कर देने वाली है…
सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर हैं. 19 मार्च को फैन्स को डबल ट्रीट मिलने वाली है. एक ओर ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दूसरी ओर ‘कॉकटेल 2’ का टीजर भी रिलीज को तैयार है. रिपोर्ट्स हैं कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ के प्रीव्यू शोज के दौरान ‘कॉकटेल 2’ टीजर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने ये फैसला ‘धुरंधर’ की लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है. 
‘धुरंधर 2’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम में भी रिलीज होनी है. लेकिन कुछ जगहों पर ‘धुरंधर 2’ के तमिल-तेलुगु शोज कैंसिल किए गए हैं. कोयंबटूर के ब्रॉडवे सिनेमाज ने ऑफिशियल एक्स हैन्डल से जानकारी देते हुए, तमिल पेड प्रीव्यू शोज कैंसिल किए हैं. शो कैंसिल करने की वजह कंटेंट डिलिवर न होना बताया जा रहा है. उनकी जगह हिंदी शोज शिड्यूल किए जा रहे हैं और तमिल प्रीव्यू शो बुक करने वालों के पैसे रिफ़ंड किए हो रहे हैं.
कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘धुरंधर 2’ का ऑरिजिनल हिंदी वर्जन भी कई थिएटर्स में बहुत लेट डिलीवर हुआ है. लेकिन इस तरह की रिपोर्ट्स कुछ ही जगहों से आ रही है, सभी जगह ऐसा नहीं है. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर अब भी साउथ के राज्यों में तमिल-तेलुगु में ‘धुरंधर 2’ के प्रीव्यू शोज अवेलेबल हैं. 
धुरंधर का ग्लोबली डंका बज रहा है. फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी संग धुरंधर पर चर्चा करते देखा गया. पार्क में जॉगिंग के वक्त वो आदित्य धर की फिल्म पर बात करते दिखे. अलेक्जेंडर ने बताया कि उन्होंने ये फिल्म देखी है. उन्हें समझ आया कि ये कोई गेम नहीं है.
No ice-hockey rinks available, so a nice morning run in Hyde Park with Prime minister @MarkJCarney, Diana and Suzanne. pic.twitter.com/frvOts0V6v

 
धुरंधर 2 के कई सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई. मेकर्स को कई सुझाव दिए गए. इनमें गालियों को म्यूट करना, हिंसा और खूनखराबे से भरे सीन्स को कम करना, पीएम के जिक्र करने को लेकर परमिशन मांगना जैसे सुझाव शामिल हैं. सेंसर द्वारा लगाए गए इन 21 कट्स की जानकारी के लिए पढ़े ये रिपोर्ट. धुरंधर 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची 
विदेशों में ‘धुरंधर 2’ की बुकिंग ट्रेलर आने से पहले ही खुल गई थी. ट्रेलर आया तो इंडिया में पहले, 18 मार्च वाले पेड प्रीव्यूज की बुकिंग खुली. और सबसे बाद में खुली रेगुलर बुकिंग. हर तरफ से धुआंधार एडवांस बुकिंग जुटा रही ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग करने के लिए तैयार है. अभी तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर ‘जवान’ भी सिर्फ 129.6 करोड़ तक ही पहुंची थी. सिर्फ ओपनिंग से ही ‘धुरंधर  2’ कितने बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने जा रही है, यहां पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ साउथ से बॉलीवुड तक टॉप रिकॉर्ड्स के लिए बनी कहर! 
धुरंधर 2 की रिलीज से 1 दिन पहले आदित्य धर ने पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि लोगों ने उनकी फिल्म को देखा नहीं, बल्कि भरपूर प्यार दिया है. उन्होंने इस फिल्म को लोगों की उम्मीदों पर खरा करने के लिए काफी मेहनत की है. इसलिए आदित्य ने यूजर्स से सोशल मीडिया पर स्पॉइलर्स शेयर ना करने की गुजारिश की है.
🙏🧿♥️#DhurandharTheRevenge releases worldwide on 19 March, on Gudi Padwa, Ugadi, and Eid.

Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam @ranveersingh @rampal72 @duttsanjay @actormaddy #AkshayeKhanna @saraarjunn @therakeshbedi @adityadharfilms #JyotiDeshpande @dhar_lokeshpic.twitter.com/wgO61vrUUQ

 
धुरंधर के पहले पार्ट में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का रोल प्ले किया था. उनका काम काफी पसंद किया गया. सेकंड पार्ट में उनका रोल और भी ज्यादा खूंखार होने वाला है. कई सालों से अंडररेटेड माने जा रहे अर्जुन के लिए ये फिल्म एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है. अर्जुन ने बीते सालों में अपने रोल्स के साथ कैसे एक्सपेरिमेंट किए हैं, इस रिपोर्ट में पढ़ें…
कमाल राशिद खान यानी केआरके ने धुरंधर को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- धुरंधर 2 का कंटेंट अभी तक डाउनलोड नहीं हुआ है. इसलिए एग्जिबिटर्स को शाम 5 बजे को शो कैंसिल करना पड़ सकता है.
Film #Dhurandhar2 content has not been downloaded till now.
Therefore, exhibitors may need to cancel 5pm show today. pic.twitter.com/orELs8QVpd

 
CBFC ने ‘धुरंधर 2’ को ए रेटिंग दी है. बताया गया था कि ये फिल्म 4 घंटे की हो सकती है. लेकिन अब इसके रनटाइम का खुलासा हो गया है. फिल्म का रनटाइम 229.6 मिनट यानी लगभग 3 घंटे और 50 मिनट है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’, इंडियन सिनेमा की अभी तक की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में सांतवें नंबर पर पहुंच गई है.
आदित्य धर फिल्ममेकिंग के लिए इन्सपिरेशन रहे डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू किया है. तारीफों के पुल बांधते हुए रामगोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को ‘शोले’ से सौ गुणा ज्यादा असरदार बताया. उन्होंने कहा कि ये फिल्म देखने के बाद कई ग्रेट फिल्में ‘टीवी सीरियल’ लगने लगेंगी. रामगोपाल वर्मा ने और क्या कहा, यहां पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ के दीवाने हुए राम गोपाल वर्मा!
बीती रात धुरंधर 2 का ऑडियो लॉन्च इवेंट हुआ था. रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने जमकर डांस किया. रणवीर हमेशा की तरह हाई ऑन एनर्जी दिखे. उन्होंने फिल्म के हिट सॉन्ग ‘आरी आरी’ पर डांस किया. उनकी और सारा की केमिस्ट्री की लोगों ने तारीफ की है.
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News