Live
Earthquake News Live update: जब भूकंप के बीच फंस जाएं तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप बिल्कुल भी पैनिक ना करें. ऐसा करने पर स्थिति और खराब हो सकती है. कुछ ऐसे टिप्स हैं, जिसको हर हाल में फॉलो किया जाना चाहिए, ताकि अर्थक्वेक से बचा जा सके.
Earthquake News Live update: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. केवल भारत ही नहीं नेपाल, बांग्लादेश, चीन भी इसकी चपेट में आए. भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि सर्द रातों के बीच घर पर सो रहे लोग की नींद टूट गई. कुछ इलाकों में लोग डर से कांपते हुए नजर आए. भूकंप सुबह करीब 6:40 बजे आया. ऐसे में मन में तरह-तरह के सवाल उठने लाजमी हैं कि अगर इस तरह से भूकंप आ जाए तो बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें. चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार में बताते हैं.
भूकंप की स्थिति में भूलकर भी ना करें ये काम?
1. यदि आप ऊंची इमारतों में रहते हैं तो नीचे जाने के लिए भूलकर भी लिफ्ट ना लें. भूकंप रुकने तक घर में ही रहें. जल्दबाजी में भागने से कोई दुर्घटना हो सकती है.
2. भूकंप की स्थिति में भूलकर भी घर के दरवाजों, खिड़की के पास ना खड़े हों. खासकर शीशे की खिड़कियां, दरवाजों से तो दूर ही रहें. इनके टूटने का खतरा हमेशा रहता है.
3. जब भूकंप के झटके बंद हो जाएं तब बिना देरी किए घर की खिड़कियों, दरवाजों को ना खोलें. कई बार ये झटकों से क्रैक हो जाते हैं, जो पता नहीं चलता है.
4. भूकंप की स्थिति में फंसे लोग घर के किसी भी बिजली के सामान को ना चलाएं. स्विच बोर्ड को ऑन-ऑफ ना करते रहें.
भूकंप लेटेस्ट न्यूज: भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि हर कोई इसके चलते हिल गया. इस भूकंप का केंद्र भारत में नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल और तिब्बत सीमा के पास बताया जा रहा है. इसका सटीक केंद्र नेपाल बॉर्डर पर तिब्बत के पास है. भूकंप की तीव्रता 7.1 रही. झटके सुबह करीब 6.35 बजे महसूस किए गए.
भूकंप लेटेस्ट न्यूज: भारत में तो लोगों ने तेज भूकंप के झटके महसूस किए ही हैं. पड़ोसी देश चीन, नेपाल और बांग्लादेश भी इस भूकंप से अछूते नहीं रहे हैं. बताया जा रहा है कि नेपाल में तो भूकंप की तीव्रता करीब 7 रही है. हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी इस संबंध में सामने नहीं आ सकी है.
भूकंप लेटेस्ट न्यूज: मंगलवार सुबह पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप इतना तेज था कि ऊंची-ऊंची इमारतें हिलती हुई नजर आई. ठिठुरन भरी सर्दी के बीच लोग भूकंप के चलते उठ गए. वो अपने घरों से बाहर की ओर भागे.
Ujjain Bhasm Aarti : शेषनाग मुकुट और रुद्राक्ष माला सजे महाकाल, यहां देखें आज के भस्म आरती की अद्धभुत तस्वीरें
कर्क राशि वालों को आज करियर-व्यापार में मिलेगी तरक्की, फिजूलखर्ची से बचें, जानें पूरा राशिफल
पहली फिल्म के लिए जीता अवॉर्ड, 18 साल से हाथ नहीं लगी 1 भी हिट मूवी, फिर भी अकूत दौलत की मालकिन है ये हीरोइन
जानिए महाभारत में क्या था भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का रोल, क्यों हर जगह रहे मौजूद
इस देश में 600+ पास्ता की वैराइटी, जानिए कब और कैसे हुई शुरुआत
यहां सर्दियों में गंगा पार उठाएं गोवा और राजस्थान का मजा
IND vs AUS Border Gavaskar Trophy: 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने जीती ट्रॉफी… कितनी प्राइज मनी मिली, क्या टीम इंडिया को भी मिला पैसा
बेटे की मौत के बाद परिवार को चाहिए था लड़का, बेटी का हुआ जन्म…बड़ी होकर बनी मशहूर एक्ट्रेस
महाकुंभ पहुंचेंगी बुंदेलखंड की जल सहेलियां, शेयर करेंगी अपना एक्सपीरियंस
लाइव ब्लॉग
3 minutes ago
a minute ago
14 hours ago
10 hours ago