Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर और बिहार समेत देश के कई हिस्सों में सुबह-सुबह धरती कांपी है. दिल्ली-एनसीआर, एमपी और बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर भारत में मंगलवार तड़के सुबह करीब 6.35 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप इतना तेज था कि कई सेकेंड तक चीजें हिलने लगीं. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में रहने वाले लोगों की भूकंप से नींद खुली. भूकंप इतना तेज था कि लोग डरकर नींद से उठ गए और घर से बाहर निकल आए. फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है.
दिल्ली-एनसीआर और बिहार के अलावा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भी कई शहरों में धरती डोली है. खासकर उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर पर तिब्बत के पास बताया जा रहा है. इसकी तीव्रता 7.1 थी. यह 6.35 बजे आया. अब तक इस भूकंप से किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है. इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर वाले इलाके में सोमवार को भूकंप आया था. उस भूकंप की तीव्रता करीब 4 थी.
कहां-कहां आया भूकंप
भूकंप की कितनी तीव्रता-कहां केंद्र
भूकंप से कहां-कहां डोली धरती
बताया जा रहा है कि भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल, चीन, भूटान और तिब्बत में भी भूकंप आया है. नेपाल और तिब्बत में 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया है. यह भूकंप काफी जोरदार था. तिब्बत में इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी. सुबह 6.35 मिनट पर यह भूकंप आया. नेपाल में आए भूकंप से अब तक नुकसान की खबर नहीं है. मगर जितना जोरदार यह भूकंप है, उससे बड़े नुकसान की आशंका है.
Tags: Bihar News, Delhi news, Earthquake News
Ujjain Bhasm Aarti : शेषनाग मुकुट और रुद्राक्ष माला सजे महाकाल, यहां देखें आज के भस्म आरती की अद्धभुत तस्वीरें
कर्क राशि वालों को आज करियर-व्यापार में मिलेगी तरक्की, फिजूलखर्ची से बचें, जानें पूरा राशिफल
पहली फिल्म के लिए जीता अवॉर्ड, 18 साल से हाथ नहीं लगी 1 भी हिट मूवी, फिर भी अकूत दौलत की मालकिन है ये हीरोइन
जानिए महाभारत में क्या था भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का रोल, क्यों हर जगह रहे मौजूद
इस देश में 600+ पास्ता की वैराइटी, जानिए कब और कैसे हुई शुरुआत
यहां सर्दियों में गंगा पार उठाएं गोवा और राजस्थान का मजा
IND vs AUS Border Gavaskar Trophy: 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने जीती ट्रॉफी… कितनी प्राइज मनी मिली, क्या टीम इंडिया को भी मिला पैसा
बेटे की मौत के बाद परिवार को चाहिए था लड़का, बेटी का हुआ जन्म…बड़ी होकर बनी मशहूर एक्ट्रेस
महाकुंभ पहुंचेंगी बुंदेलखंड की जल सहेलियां, शेयर करेंगी अपना एक्सपीरियंस