भास्कर न्यूज | झालावाड़
शहर में महावीर सेवादल के तत्वावधान में राडी के बालाजी मंदिर पर चैत्र नवरात्र महोत्सव के तहत रामलीला मंचन शुरू हुआ। इसमें कलाकारों ने भगवानराम के चरित्र का प्रभावी मंचन किया।
प्रवक्ता अनिल कसेरा ने बताया कि मंच पर जैसे ही भगवान राम के जीवन से जुड़ा प्रसंग प्रस्तुत हुआ, दर्शक भावनाओं से जुड़ते नजर आए। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय, सटीक संवाद अदायगी और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से माहौल को भक्ति और देशप्रेम के रंग में रंग दिया। कलाकारों की वेशभूषा और साज-सज्जा भी आकर्षण का केंद्र रही। जिसने पूरे आयोजन को और भव्य बना दिया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के मंचन से नई पीढ़ी को भगवान राम के आदर्शों और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व महाकालेश्वर प्रचारक मंडल द्वारा भव्य रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार रात को महावीर सेवा दल के अध्यक्ष संजय जैन एवं मेला संयोजक राजकुमार सोनी, सहसंयोजक जोधराज नागर एवं मनोज गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.