—विज्ञापन—
Iran Appeal to PM Modi: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक अपील की है। अराघची ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि वे इजरायल की 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए हैं तो उन्हें वहां गाजा नरसंहार और फिलिस्तीनियों के अधिकारों का मुद्दा उठाना चाहिए। इजरायल ने गाजा में जो कार्रवाई की, वह बेहद अनुचित, अवैध और दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई है। भारत को इसके लिए इजरायल की आलोचना करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘परमाणु संवर्धन तो जरूर करेंगे, युद्ध-शांति के लिए भी तैयार हैं’, अमेरिका के साथ तनाव पर क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री?
ईरान के विदेश मंत्री ने गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को गलत बताया और खूब आलोचना की। उन्होंने कहा कि गाजा में इजरायल की कार्रवाई नरसंहार है। ईरान ऐसे नरसंहारकारी शासन के साथ किसी तरह का संबंध रखना सही नहीं समझता। प्रधानमंत्री मोदी को इजरायल में रहते हुए फिलिस्तीनियों और उनके अधिकारों के मुद्दे को भी संबोधित करेंगे। इजरायल ने गाजा को तबाह किया है। बुनियादी ढांचे को बर्बाद करके बसे बसाए शहर को नरक बना दिया।
अराघची ने कहा कि इजरायल की सैन्य कार्रवाई में 75000 लोग मारे गए हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इस तथ्य की पुष्टि की है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी फिलिस्तीनियों के मुद्दे पर ध्यान देंगे। भारत और ईरान के संबंध काफी मजबूत हैं और ऐतिहासिक है। ईरान के सबसे अच्छे दोस्तों में भारत शामिल है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय, आर्थिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक संंबंध मजबूत हैं और विश्वास है कि यह संबंध और साझेदारी लगातार बढ़ती रहेगी।
यह भी पढ़ें: ‘दुनिया में कहीं भी सुरक्षित नहीं रहेंगे अमेरिकी…,’ खामेनेई ने ट्रंप को दी खुली चुनौती!
अराघची ने कहा कि भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ भी मेरे संबंध काफी अच्छे हैं। हम दोनों अकसर बातचीत करते हैं और एक दूसरे से अपने विचार शेयर करते हैं। हमारे व्यक्तिगत संबंध भी बहुत अच्छे हैं। ईरान-भारत मिलकर अपने अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंधों को जारी रख सकते हैं। उम्मीद है कि भारत विश्व शांति का समर्थक है और उम्मीद है कि भारत गाजा और फिलिस्तीन में शांति-स्थिरता स्थापित करने और वहां मानवाधिकारों के हनन पर ध्यान देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in