Feedback
ईरान का यह कृत्य यह अपराध है- इजरायल
ट्रंप का 48 घंटे का अल्टिमेटम, बोले- होर्मुज खोल दे ईरान वरना मिटा देंगे पावर प्लांट
ट्रंप बोले- समझौता करना चाहता है ईरान
मिडिल ईस्ट में जारी जंग रुकने की बजाय और भीषण होती जा रही है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के नतांज (Natanz) परमाणु केंद्र पर की गई बमबारी के जवाब में ईरान ने इजरायल के परमाणु शहर डिमोना शहर पर भीषण मिसाइल हमला किया है. ‘लिटिल इंडिया’ कहे जाने वाले इस शहर में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. वहीं सऊदी अरब ने ईरानी राजनयिक और उनकी टीम के तीन सदस्यों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. खाड़ी देशों पर बढ़ते ईरानी हमलों के बीच यह एक बड़ा कड़ा कदम माना जा रहा है. ईरानी राष्ट्रपति पजेशकियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. उन्होंने ब्रिक्स (BRICS) की अध्यक्षता का हवाला देते हुए भारत से अपील की कि वह अमेरिका-इजरायल के हमलों को रुकवाने में अपनी “स्वतंत्र भूमिका” निभाए.
वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ओर युद्ध समाप्त करने (Winding Down) के संकेत दिए, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती और कुछ ईरानी तेल से प्रतिबंध हटाने जैसे मिश्रित संदेश देकर दुनिया को उलझा दिया है. होर्मुज की सुरक्षा: ब्रिटेन, जापान और फ्रांस समेत 20 से अधिक देशों ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का संकल्प लिया है. पढ़ें जंग से जुड़ी हर ताजा अपडेट-
ये भी पढ़ें: ईरानी मिसाइल हमलों से दहला इजरायल का ‘लिटिल इंडिया’, डिमोना में फेल हुआ एयर डिफेंस सिस्टम
दक्षिण इजरायल के दो प्रमुख शहरों डिमोना और अराद पर शनिवार रात हुए ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमलों ने भारी तबाही मचाई है. इजरायली विदेश मंत्रालय ने एक कड़ा बयान जारी कर कहा. ‘ईरानी शासन ने जान-बूझकर नागरिकों पर मिसाइलों से हमला करके अराद और डिमोना को तबाह कर दिया. इसमें बच्चों समेत 100 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. यह एक खुला युद्ध अपराध है. यह विशुद्ध आतंकवाद है.’
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए ईरान को 48 घंटे की समय सीमा (Deadline) दी है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने होर्मुज को बिना किसी खतरे के पूरी तरह से नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के विभिन्न पावर प्लांट्स (बिजली केंद्रों) को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह तबाह कर देगा.
ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अमेरिका ने ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया है, और फिर भी उनके हल्के विश्लेषक कहते हैं कि मैंने अपने लक्ष्य हासिल नहीं किए. हां, मैंने किए हैं, और तय समय से कई हफ्ते पहले ही कर लिए हैं! उनका नेतृत्व खत्म हो चुका है, उनकी नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, उनके पास बिल्कुल भी रक्षा नहीं बची है, और वे समझौता करना चाहते हैं.लेकिन मैं नहीं चाहता! हम तय समय से कई हफ्ते आगे हैं.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू