मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत को गीदड़भभकी दी है. बासित ने कहा कि विदेशी हमले की स्थिति में पाकिस्तान भारत को निशाना बना सकता है, जबकि क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है.
अब्दुल बासित का बयान
पाकिस्तान चैनल पर चर्चा के दौरान अब्दुल बासित ने कहा कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो हमें बिना सोचे-समझे भारत के मुंबई और नई दिल्ली पर हमला करना होगा. हम इसे यूं ही नहीं छोड़ेंगे, बाद में देखेंगे कि क्या होता है. हालांकि बासित ने ये टिप्पणी सबसे खराब स्थिति होने को लेकर की थी. इसमें भारत की राजधानी दिल्ली और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का जिक्र होने के कारण इस पर भारी बवाल मच गया है.
बासित ने बार-बार इस स्थिति को असंभव बताया और फिर भी यही हमले का तर्क दोहराया गया. उन्होंने कहा, “अगर कोई हमें बुरी नज़र से देखता है तो पाकिस्तान के पास भारत पर जहां चाहे वहां हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. हम ऐसा नहीं चाहते, भारत भी ऐसा नहीं चाहता.”
Former Pakistani High Commissioner to India Abdul Basit thinks if USA or any other country attacks Pakistan then Pakistan should attack India and we will see what happens after that.
Pakistan’s existence is a threat to India. Everyone in Pakistan is a Jihadi. Anyone who doesn’t… pic.twitter.com/5fmhhFx9S9
कब से कब तक भारत में रहे हैं बासित
बता दें कि अब्दुल बासित भारत के बारे में पूरी तरह से परिचित हैं. उन्होंने 2014 से 2017 तक नई दिल्ली में पाकिस्तान के टॉप राजनयिक के रूप में काम किया है. यह वह दौर था जब दोनों देशों के बीच संबंध जटिल थे. उनके कार्यकाल के दौरान भारत के साथ सीधे संपर्क को देखते हुए इस बयान से भारी बवाल मच रहा है. ये टिप्पणियां पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंध, जिनमें अफगानिस्तान के साथ बढ़ता तनाव भी शामिल है, उस पृष्ठभूमि में आई हैं.
अफगानिस्तान के साथ टकराव जारी
अफगानिस्तान के अधिकारियों ने पाकिस्तानी सेना पर काबुल, कंधार और पक्तिका जैसे क्षेत्रों में हवाई हमले करने का आरोप लगाया है. तालिबान प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पुनर्वास केंद्र सहित कई नागरिक स्थानों को निशाना बनाया गया. रिपोर्टों में भारी जानमाल के नुकसान की आशंका जताई गई है.
ये भी पढ़ें
Iran US War: इजरायल के न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर वाले शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल अटैक, 40 से ज्यादा घायल
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.