तेज हवाओं में रस्सी टूटी, लहरों में डोलने लगा जहाज… मुंद्रा पोर्ट पर मच गई अफरा-तफरी, Video – AajTak

Feedback
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. यहां तेज हवाओं के कारण एक विशाल मालवाहक जहाज अचानक अनियंत्रित हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. दरअसल, मुंद्रा पोर्ट के CT-3 टर्मिनल पर एमएससी एलेक्जेंड्रा नाम का एक बड़ा कार्गो शिप खड़ा था. पिछले कुछ दिनों से कच्छ समेत पूरे गुजरात में मौसम खराब बना हुआ है. 
तेज हवाओं और समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों के कारण जहाजों को संभालना मुश्किल हो गया है. इसी बीच तेज हवाओं का दबाव इतना बढ़ गया कि जहाज को बांधकर रखने वाली मजबूत रस्सियों में से एक अचानक टूट गई. यह रस्सी जहाज को एंकरेज पर स्थिर रखने के लिए बेहद जरूरी थी. जैसे ही रस्सी टूटी, शिप संतुलन खो बैठा और पानी की लहरों के बीच डोलने लगा. यह देख पोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
यहां देखें Video…
पोर्ट प्रशासन के अनुसार, जहाज को सुरक्षित रखने के लिए पांच अलग-अलग पॉइंट्स पर मजबूत रस्सियों से बांधा गया था. लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि एक रस्सी उस दबाव को सहन नहीं कर पाई और टूट गई. इससे जहाज कुछ समय के लिए अनकंट्रोल हो गया.
यह भी पढ़ें: ओडिशा: पाकिस्तानी क्रू मेंबर के 21 सदस्यों के साथ पारादीप बंदरगाह पहुंचा जहाज, सुरक्षा बढ़ाई गई
हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर नहीं है. पोर्ट प्रबंधन ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए जहाज को फिर से नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए और हालात को काबू में कर लिया.
खराब मौसम के दौरान बंदरगाहों पर काम करना जोखिम भरा हो गया है. खासकर बड़े और भारी जहाजों को नियंत्रित रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह विशाल जहाज रस्सी टूटने के बाद लहरों के बीच डोलने लगता है. फिलहाल पोर्ट प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानियां बरतने की बात कही जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News