Begusarai News: बेगूसराय में बारिश और आंधी तूफान के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खेत में लगे गेहूं और मक्का सरसों सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं.
Trending Photos
Begusarai News: बेगूसराय में बेमौसम बारिश और आंधी तूफान ने भारी तबाही मचाई है. इससे खेत में लगी गेहूं मक्का सरसों सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के बीच हाहाकार मचा हुआ है. इस बेमौसम बारिश और आंधी तूफान के कारण खेत में लगी गेहूं और मक्का सरसों सहित अन्य फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं. किसानों ने बताया है कि बड़ी मेहनत से खेत में फसलों को तैयार किया था. लेकिन बारिश के कारण काफी नुकसान पहुंचा है.
खेत में लगी फसलें पूरी तरह से बर्बाद
किसान खेत में अपनी फसलों को बर्बाद होते देखकर रोने को मजबूर हैं. जिले के मटिहानी, मंसूरचक बछवाड़ा सहित अन्य प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं. इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. इलाके में अगले 10 दिनों में गेहूं की कटाई होने वाली थी, लेकिन आंधी-बारिश ने फसलों को जमीन पर गिरा दिया है. आलू की खुदाई के बाद किसान मक्के की फसल तैयार कर रहे थे, जिसे भी भारी नुकसान पहुंचा है.
यह भी पढ़ें: सुपौल पुलिस पर सवाल! महिला पुलिसकर्मी की कथित आत्महत्या और गायब बच्चों का सुराग नहीं
जीवन यापन हो गया है मुश्किल
किसानों का कहना है कि वे पहले से ही आलू के कम दामों को लेकर परेशान थे. अब गेहूं, मक्के और सरसों जैसी अन्य फसलें भी नष्ट हो गई हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ गई है. किसानों ने बताया कि वे कर्ज लेकर खेती करते हैं और अब उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है. यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो उन्हें आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ सकता है. किसानों ने सरकार से इस मामले पर विचार करने और उन्हें उचित मुआवजा देने की अपील की है.
रिपोर्ट: जितेंद्र चौधरी
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.