Video: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, ड्राइवर ने भागने की कोशिश में मारी टक्कर – AajTak

Feedback
दिल्ली के जनकपुरी सर्किल में ट्रैफिक पुलिस के साथ एक खतरनाक घटना सामने आई. यह घटना 21 मार्च शाम करीब 5:52 बजे भारती कॉलेज, लाल साईं मार्ग के पास हुई. यहां ट्रैफिक स्टाफ नियमित ड्रंकन ड्राइविंग चेकिंग कर रहा था. ड्यूटी पर मौजूद एसआई गुरदीप सिंह और कॉन्स्टेबल मोहन पाल ने एक संदिग्ध सैंट्रो कार (RJ05***5626) को रोकने का प्रयास किया.
जांच के दौरान चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश की. इसी दौरान उसने कॉन्स्टेबल मोहन पाल को सामने से टक्कर मार दी, जिससे कॉन्स्टेबल कार के बोनट पर गिर गया. आरोपी चालक कुछ दूरी तक कॉन्स्टेबल को बोनट पर घसीटते हुए ले गया, जिसके बाद वह सड़क पर गिर गया. आसपास मौजूद लोगों की मदद से वाहन को आखिरकार रोका गया.
यह भी पढ़ें: नई दिल्ली: मंसरावर पार्क मंदिर में चाकू से वार कर महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि कॉन्स्टेबल को कोई चोट नहीं आई. घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ चालान किया गया.
ड्राइवर की पहचान और कानूनी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान निलेश कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली के द्वारका बगडोला का रहने वाला है. ट्रैफिक स्टाफ द्वारा उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चालान किया गया है.
देखें वीडियो…
चालान में धारा 185 (ड्रंकन ड्राइविंग), 184 (खतरनाक ड्राइविंग), 179 (आदेश का उल्लंघन), 209 (दंड प्रावधान) और रेड लाइट जंप व बदसलूकी जैसे आरोप शामिल हैं. यह कार्रवाई मौके पर मौजूद ट्रैफिक स्टाफ द्वारा की गई.
पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक अधिकारियों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News