'प्यार में कुछ नहीं दिखता', पहली नजर में धर्मेंद्र से हेमा मालिनी को था हुआ प्यार, खुद किया था खुलासा – AajTak

Feedback
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी पर्दे पर जितनी हिट थी, असल जिंदगी में उनकी मोहब्बत की दास्तान चुनौतियों से भरी रही. प्रकाश कौर से पहले से शादीशुदा होने के बावजूद धर्मेंद्र का ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए सब कुछ दांव पर लगा देना, बॉलीवुड के इतिहास की सबसे फेमस स्टोरी मानी जाती है. इसे लेकर हेमा मालिनी ने भी रिएक्शन दिया था.
साल 1970 में एक फिल्म के सेट पर शुरू हुई यह मुलाकात ‘शोले’ जैसी फिल्मों तक आते-आते एक अटूट बंधन में बदल गई थी. हेमा मालिनी के लिए यह सिर्फ एक अट्रैक्शन नहीं, बल्कि एक ऐसा फैसला था जिसके लिए उन्होंने दुनिया भर की आलोचनाओं को सहना स्वीकार किया. उन्होंने बस प्यार किया और उसी रास्ते पर आगे बढ़ गईं.

हेमा को भी हुआ प्यार
ITMB Shows के साथ एक पुराने इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते को ‘पहली नजर का प्यार’ करार दिया था. उन्होंने बड़े साफ शब्दों में कहा था कि जब आप किसी के प्यार में पड़ते हैं, तो आप दाएं-बाएं, सही-गलत या समाज की बंदिशों को नहीं देखते.
हालांकि धर्मेंद्र की निजी जिंदगी कभी भी आसान नहीं रही. फिल्मी दुनिया में कदम रखने से बहुत पहले, 1954 में महज 19 साल की उम्र में उनकी शादी प्रकाश कौर से हो गई थी. इस शादी से उनके चार बच्चे—सनी, बॉबी, विजेता और अजीता थे.
लेकिन जब हेमा मालिनी उनकी जिंदगी में आईं, तो उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया. अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना हेमा से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने 1980 में इस्लाम धर्म अपना लिया, ताकि वे मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत दूसरी शादी कर सकें. इस शादी से उनकी दो बेटियां, ईशा और अहाना हुईं.
प्रकाश कौर ने जीता दिल
धर्मेंद्र और हेमा की शादी के बाद सबकी नजरें प्रकाश कौर पर थीं. लेकिन उन्होंने जिस गरिमा और हिम्मत के साथ इस स्थिति को संभाला, उसने सबका दिल जीत लिया. 1981 में ‘स्टारडस्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पति का बचाव करते हुए कहा था कि कोई भी आदमी मेरे बजाय हेमा को ही चुनता. उन्होंने समाज पर तंज कसते हुए कहा था कि जब पूरी इंडस्ट्री में यही सब चल रहा है, तो सिर्फ उनके पति को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है? 
वहीं जब 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में जब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कहा तो देओल परिवार के बीच की दूरियां साफ नजर आईं. जहां प्रकाश कौर अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ मुंबई के एक होटल में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं, वहीं हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा और अहाना के साथ अपने घर पर एक अलग शोक सभा रखी.
इतना ही नहीं, हेमा ने मथुरा में भी एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जहां उन्होंने एक सांसद और पत्नी के तौर पर अपने ‘धरम जी’ को श्रद्धांजलि दी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News