Delhi Alwar Namo Bharat Train: 1:15 घंटे में दिल्ली टू अलवर… 3 राज्यों को कनेक्ट करेगी ट्रेन, जानें रूट-स्टेशन और टाइमिंग? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Delhi Alwar Namo Bharat Train: दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर पूरा हो चुका है और इसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी 22 फरवरी 2026 को कर चुके हैं। अब दिल्ली-अलवर नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू होगा। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का यह नया प्रोजेक्ट दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी के लिए गेमचेंजर साबित होगा।
बता दें कि दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के बाद NCR का दूसरा सबसे बड़ा रैपिड रेल प्रोजेक्ट होगा। इसे दिल्ली-गुरुग्राम-SNB-अलवर कॉरिडोर भी कहा जाएगा। यह कॉरिडोर करीब 197 किलोमीटर लंबा है और इस कॉरिडोर के लिए कुल 22 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान सरकारों ने साल 2018 और 2019 के बीच इस प्रोजेक्ट के ड्राफ्ट प्लान को मंजूरी दी थी।
दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर साल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है और इसकी लागत 37000 करोड़ रुपये हो सकती है। इस खर्च को पूरा करने के लिए विश्व बैंक, जापान बैंक और एशियाई विकास बैंक से केंद्र सरकार मदद ले सकती है। साल 2030 तक इस रूट पर ट्रेनें चलने की उम्मीद है, जिनमें प्रतिदिन 85 लाख लोग सफर कर सकते हैं। वहीं कॉरिडोर पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन दौड़ेगी।
दिल्ली-अलवर नमो भारत कॉरिडोर पर दौड़ने वाली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन करीब 160 की स्पीड से दौड़ेगी। दिल्ली को वाया गुरुग्राम, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (SNB) राजस्थान के अलवर से जोड़ेगी। वहीं दिल्ली से अलवर जाने में 4-5 घंटे की जगह 2 घंटे से भी कम समय सानी 100 से 117 मिनट लगेंगे। 4 मेट्रो स्टेशनों वाली लिंक लाइन बन सकती है। धारूहेड़ा और अलवर में डिपो बनाने का प्रस्ताव है।
कॉरिडोर के तहत दिल्ली में सराय काले खां में हब स्टेशन बन सकता है। इसके अलावा INA, मुनिरका और एरोसिटी में भी मेट्रो स्टेशन बनाने का प्लान है। हरियाणा में उद्योग विहार, गुरुग्राम सेक्टर-17, राजीव चौक, खेड़की धौला, मानेसर, पंचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, MBIR, रेवाड़ी और बावल में स्टेशन बन सकते हैं। राजस्थान में शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (SNB), खैरथल और अलवर में स्टेशन बनेंगे।
पूरे कॉरिडोर पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन एलिवेटिड, अंडरग्राउंड और ग्राउंड लेवल पर हो सकते हैं। पूरा प्रोजेक्ट 3 फेज में बनेगा। पहले चरण में दिल्ली से शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (SNB) तक 106 किलोमीटर लंबा रूट बनेगा। इस रूट पर 16 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। फेज-2 में SNB से सोतानाला तक 33 किलोमीटर लंबा रूट बनेगा, जिस पर 4 मेट्रो स्टेशन और इंडस्ट्रियल एरिया नीमराना और बहरोड़ आएगा।
कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तीसरे फेज में शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (SNB) से अलवर तक 58 किलोमीटर लंबा रूट बनेगा, जिस पर 2 स्टेशन बनाए जाएंगे। तीनों फेज पूरे होने के बाद कॉरिडोर की कुल लंबाई 197 किलोमीटर हो जाएगी। दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यह कॉरिडोर नेशनल हाईवे- 48 के पैरलल चलेगा और इसके तहत साइबर सिटी, इफ्को चौक, राजीव चौक और हीरो होंडा चौक पर स्टेशन बनाने की योजना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News