न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौसी अवधेश कुमार सिंह ने घर में घुसकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने का प्रयास करने और महिला से छेड़छाड़ के मामले में दोषी को आजीवन करावास की सजा सुनाई है, जबकि इसी मामले में 12 मार्च को दूसरे दोषी को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव पाली की मढैंया निवासी मोहम्मद नसीम, रिजवान और शाकिब ने खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या का प्रयास करने और पत्नी से छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपियों से घटना से छह माह पहले नसीम से बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी हुई थी। तभी से नसीम का परिवार रंजिश मान रहा था। 19 अगस्त साल 2019 को शाम चार बजे पत्नी और बच्चे घर पर ही थे, तभी आरोपी नसीम, रिजवान और शाकिब घर में घुस आए और गाली-गलौज की। विरोध करने पर पत्नी और बच्चों से मारपीट की गई। रिजवान ने पत्नी से छेड़खानी की, जबकि नसीम व शाकिब 14 वर्षीय बेटी को जबरन कमरे में उठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी के गले में फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। बेहोश होने पर आरोपी किशोरी को मृत समझकर मौके पर छोड़कर भाग गए। 8 नवंबर को घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। विशेष लोक अभियोजक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि इस मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह के न्यायालय में चल रही थी। जिसमें न्यायालय ने आरोपी नसीम को दोषी मानते हुए 12 मार्च को 20 साल के कारावास और 35 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया था। बुधवार को दोषी रिजवान को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play