Jharkhand Breaking News: झारखंड में प्रशासन की ओर सभी को गैस उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके बावजूद कई जगहों पर गैस के लिए मारामारी देखने को मिल रही है. पाकुड़ में अब पुलिस निगरानी में गैस सिलेंडर बांटे जा रहे हैं.
Trending Photos
Jharkhand News Today Live Updates: केंद्र सरकार के लाख दावों के बावजूद झारखंड में LPG की किल्लत साफ देखने को मिल रही है. पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी मची हुई है. हालांकि, प्रशासन की ओर सभी को गैस उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. पाकुड़ में के हिरणपुर में स्थित स्वर्णलता गैस एजेंसी में ई-केवाईसी को लेकर मचे बवाल के बाद अब हालात सामान्य होने लगे हैं. यहां अब पुलिस की कड़ी निगरानी में गैस सिलेंडरों का वितरण शुरू किया गया है. बता दें कि ई-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद और अव्यवस्था के चलते स्वर्णलता गैस एजेंसी ने बिना सुरक्षा के गैस आपूर्ति करने से इनकार कर दिया था. इस स्थिति के कारण पूरे क्षेत्र में गंभीर गैस संकट उत्पन्न हो गया था, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
Jharkhand News Today Live Updates: चतराः अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 5 वर्षीय बच्चे की मौत
चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में रफ्तार और लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली. परसौनी गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 5 वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक बच्चे की पहचान चौपारण के करमा निवासी मोहम्मद एजाज के 5 वर्षीय पुत्र अर्हम के रूप में हुई है. मासूम अर्हम कल ही अपने नानी घर परसौनी आया था, जहां सड़क पार करने के दौरान मनीष साव नामक युवक की बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह और इंस्पेक्टर उमेश राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने आरोपी बाइक सवार मनीष साव को हिरासत में ले लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.