—विज्ञापन—
Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो महिलाएं पूरी निष्ठा से ये व्रत रखती हैं, उनके पति की आयु बढ़ती है। इसी के साथ कपल के बीच प्रेम भी बढ़ता है। करवा चौथ का व्रत सूरज निकलने से लेकर चांद निकलने तक पूरे दिन रहता है। सुबह देवी-देवताओं की पूजा करने के बाद शाम में चंद्र देव और देवी करवा की पूजा की जाती है। वहीं रात में जब चांद निकल जाता है, तो चंद्र देव को पानी से अर्घ्य दिया जाता है। छलनी से चांद को देखा जाता है और फिर पति को भी छलनी से देखते हैं। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला जाता है।
हालांकि हर शहर में चांद निकलने का समय एक दूसरे से अलग होता है। कहीं एक या दो मिनट पहले चांद निकलता है, तो कहीं कुछ समय बाद चांद दिखाई देता है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल करवा चौथ का चांद किस शहर में किस समय निकलेगा। इसी के साथ आपको देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त भी पता चलेगा।
हर साल करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस बार चतुर्थी तिथि का आरंभ सुबह 6 बजकर 25 मिनट से हो गया है, जिसका समापन रात 7 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसी वजह से आज यानी 20 अक्टूबर 2024 को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है।
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त आज कुल 1 घंटे 16 मिनट तक ही है। आज शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 7 बजकर 2 मिनट के बीच आप देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Zodiac Sign: दिवाली से पहले इन 3 राशियों का निकलेगा दिवाला! चंद्रमा-गुरु की युति से बना गजकेसरी योग
यदि आप जानना चाहते हैं कि करवा चौथ के व्रत का पारण कैसे करना चाहिए, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर भद्रा का साया कब? जानें पूजा का सही मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Edited By
Nidhi Jain
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in