मृत्यु की दहलीज पर मां की जीने की इच्छा देख दर्शक हुए भावुक – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | अमृतसर
मंच-रंगमंच अमृतसर की ओर से आयोजित 26वें राष्ट्रीय रंगमंच उत्सव के छठे दिन विरसा विहार के ऑडिटोरियम में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला, संस्कृति मंत्रालय, भाषा विभाग और विरसा विहार सोसायटी के सहयोग से महान नाटककार स्वर्गीय जतिंदर बराड़ की स्मृति में कृष्णा सोबती द्वारा लिखित नाटक ‘ए लड़की’ का सफल मंचन किया गया।
सीमा शर्मा के निर्देशन में सजे इस नाटक ने जीवन और मृत्यु के बीच के बारीक अंतर को बखूबी पर्दे पर उतारा। नाटक की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मृत्यु की प्रतीक्षा कर रही है। वह अपने अतीत को याद करती है, लेकिन उसके भीतर मरने से पहले जीने की एक अटूट इच्छाशक्ति दिखाई देती है। इसमें दुख तो है, लेकिन मृत्यु का भय नहीं। यह एक मां द्वारा अपनी बेटी को दिया गया वह भावनात्मक उपहार है, जो वह विदा लेते समय अपनी स्मृतियों के रूप में विरासत में सौंपती है।
इस अवसर पर केवल धालीवाल, हरिभजन सिंह भाटिया, हरदीप गिल, अनीता देवगन, एस.पी. अरोड़ा, गुलशन शर्मा और गुलशन सग्गी सहित बड़ी संख्या में रंगमंच प्रेमी मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News