Israel US Iran War Live: ईरान मुद्दे पर UN सुरक्षा परिषद की बैठक आज, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान के समर्थन – ABP News

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग आज 28वें दिन भी जारी है. अमेरिकी सेना ने कैप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 46 (SLC-46) से अपनी लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल ‘डार्क ईगल’ (LRHW) का एक और टेस्ट लॉन्च किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लॉन्च हाल ही में हुआ, जिसमें मिसाइल ने आसमान में तेज रफ्तार से उड़ान भरी. डार्क ईगल असल में अमेरिकी आर्मी का लॉन्ग रेंज हाइपरसोनिक वेपन (LRHW) है.
शांति वार्ता की चर्चाओं के बीच हमले जारी
हिजबुल्लाह ने इजरायल के हाइफा और नाहारिया पर 30 से ज्यादा रॉकेट दागे. इसके अलावा लेबनान से रॉकेट और ड्रोन हमलों में इजरायल में एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए. ईरान ने इजरायल के एयरोस्पेस और हथियार फैक्टरियों पर ड्रोन हमले किए, जबकि इजरायल ने शिराज एयरपोर्ट समेत ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए. शिराज में धुएं के गुबार उठते दिखे.
तेल अवीव में मिसाइल हमले से तीन इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, कई लोग घायल हुए. कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्यूल टैंक में ड्रोन हमले से आग लग गई. सऊदी अरब और कुवैत ने कई ड्रोन और मिसाइलों को रोक लिया.
तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव
जंग की वजह से ब्रेंट क्रूड एक समय 104 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, लेकिन ट्रंप के बातचीत वाले बयान के बाद कीमतें 6-6.5% गिरकर 94-97 डॉलर के आसपास आ गईं. फिर भी युद्ध से पहले के स्तर से ऊपर हैं. हॉर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद जैसी स्थिति में है, हालांकि ईरान ने कहा है कि गैर-दुश्मन जहाजों को पास करने की इजाजत है.
मिडिल ईस्ट वॉर में भारत की स्थिति क्या है?
भारत इस पूरे मामले पर लगातार नजर रखे हुए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से फोन पर बात की और इलाके में जल्द शांति तथा हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने की अपील की. भारत की चिंता अपनी ऊर्जा सुरक्षा, तेल सप्लाई और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर है.
अमेरिका-ईरान जंग की ताजा अपडेट्स क्या है?
अमेरिका ने मध्य पूर्व में 2000 अतिरिक्त सैनिक भेजने का फैसला किया है. इजरायल दक्षिणी लेबनान में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रहा है. ईरान में अब तक 1500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि लेबनान में भी 1000 से अधिक.
स्थिति अभी भी बहुत संवेदनशील है. ट्रंप का कहना है कि ईरान अब समझदारी दिखा रहा है, लेकिन मैदान में हमले जारी हैं. दुनिया भर के देश इस जंग के जल्द खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि इससे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है.
ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच करीब एक महीने से चल रही जंग और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘PM मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं.’ यह मैसेज अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को भारत में अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया. ट्रंप ने लिखा, ‘भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और मजबूत होगा. PM मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं, जो ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता.’
इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) के अरबी प्रवक्ता ने दक्षिणी लेबनान के सज्द गांव के निवासियों को तत्काल निकासी का जरूरी चेतावनी जारी की है. IDF ने कहा कि इलाके में हिजबुल्लाह की गतिविधियां उनके सैन्य अभियानों को मजबूर कर रही हैं, इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत घर छोड़कर उत्तर की ओर जाना चाहिए. IDF के मुताबिक, निवासियों को जहरानी नदी के उत्तर की तरफ चले जाने की सलाह दी गई है. प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि इजरायल का इरादा किसी भी आम नागरिक को नुकसान पहुंचाने का नहीं है, लेकिन हिजबुल्लाह की वजह से मजबूरन सैन्य कार्रवाई करनी पड़ रही है. यह चेतावनी अरबी भाषा में जारी की गई है ताकि स्थानीय लोगों तक आसानी से पहुंच सके. IDF ने पहले भी दक्षिणी लेबनान के कई गांवों और इलाकों के लिए इसी तरह की निकासी चेतावनियां जारी की हैं, जिसमें जहरानी नदी के दक्षिण वाले पूरे क्षेत्र को शामिल किया गया था.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News