भारतीय न्यूज चैनलों के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड कायम हो गया है. ABP न्यूज़ का मशहूर क्राइम शो ‘सनसनी’ ने 21 साल पूरा कर लिया है. इस शो की लगातार एंकरिंग करने वाले श्रीवर्धन त्रिवेदी अब कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मालिक बन चुके हैं.
21 साल पहले ‘सन्नाटे को चीरती सनसनी’ की गूंजी आवाज
‘सनसनी’ शो 22 नवंबर 2004 को रात 11 बजे स्टार न्यूज (अब ABP न्यूज) पर शुरू हुआ था. पहली बार जब ‘सन्नाटे को चीरती सनसनी’ की आवाज आई, तब किसी को नहीं पता था कि यह शो 21 साल तक रोजाना दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय रहेगा. आज भी यह शो अपनी पुरानी धार और स्टाइल के साथ जारी है.
श्रीवर्धन त्रिवेदी भारतीय टीवी इतिहास में इकलौते ऐसे एंकर हैं, जो 21 साल से लगातार एक ही शो की एंकरिंग कर रहे हैं. उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं:
‘सनसनी’ से मिली अलग पहचान: श्रीवर्धन
श्रीवर्धन त्रिवेदी इलेक्ट्रॉनिक्स में MSc हैं और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की ट्रेनिंग ली है. उन्होंने टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन ‘सनसनी’ ने उन्हें अलग पहचान दी. उनका खास अंदाज, गेटअप और अपराध की कहानियों को बेनकाब करने का तरीका दर्शकों को काफी पसंद आता है. वे खुद कहते हैं, ‘सनसनी गुनाह और गुनहगारों के खिलाफ एक मुहिम है.’
इस शो ने कई सालों में कई बड़े आपराधिक मामलों को उजागर किया है, जिससे पुलिस और प्रशासन को भी मदद मिली और कई अपराधियों तक सजा पहुंची. शो की टीम में अशोक कौशिक और विकास मिश्रा जैसे मजबूत सदस्य हैं. शुरुआती दिनों में उदय शंकर, अंजू जुनेजा, साजी जमान, मिलिंद खांडेकर समेत कई अनुभवी पत्रकारों ने योगदान दिया.
ABP न्यूज के प्रेसिडेंट अतिदेब सरकार का पूरा सहयोग शो को मिलता रहा, जिसकी वजह से यह इतने लंबे समय तक सफल रहा.
श्रीवर्धन को ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद उपाधि का मिला सम्मान
हाल ही में काशी हिंदी विद्यापीठ ने श्रीवर्धन त्रिवेदी को ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद उपाधि से सम्मानित भी किया है. 21 साल तक रोजाना एक ही शो को एंकर करना कोई आसान काम नहीं है. श्रीवर्धन त्रिवेदी ने इस दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उनकी मेहनत और समर्पण की वजह से ‘सनसनी’ आज भी दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है.
यह उपलब्धि न सिर्फ श्रीवर्धन त्रिवेदी के लिए, बल्कि पूरे भारतीय न्यूज टीवी इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.