बाप रे! सब्जी है या इंसानी हाथ, खेत से निकली चीज देख हर कोई दंग – AajTak

Feedback
चीन में एक किसान उस समय पूरी तरह से हैरान रह गया, जब उसे अपने खेत में जमीन के नीचे से एक इंसानी हाथ जैसी दिखने वाली विचित्र सी चीज मिली. फिर उसने मिट्टी झाड़कर अलग किया और ध्यान से देखा तो किसान का दिमाग घूम गया. दरअसल, वो एक जिमीकंद ही था. उसका आकार एकदम किसी इंसान के हाथ जैसा था. ऐसा लग रहा था कि किसी इंसान का हाथ जमीन के अंदर से निकला हो. उसमें पांच अंगुलियां था. सभी ठीक उसी आकार की थी, जैसी किसी के हाथ में होती है.  
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के ग्वांगडोंग प्रांत के एक खेत में यह अनोखी सब्जी मिली है. इसने किसान और स्थानीय लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. इसके बाद तुरंत इसकी तस्वीरें चीनी सोशल मीडिया साइटों पर वायरल होने लगी. 
Farmer DIGS OUT yam ‘HAND’ in China

The plant ‘hand’ resembles a human hand with nails. Chinese yam often takes on unusual shapes, as its form is influenced by soil and obstacles like rocks

Someone offered around $1,2k for the vegetable, but the farmer rejected the offer pic.twitter.com/GgLkM9yUdf
हाथ के आकार के जिमीकंद की तस्वीर ने ऑनलाइन हलचल मचा दी. बताया जा रहा है कि सब्जी के दीवाने इसे देखने के लिए फार्म तक पहुंच गए. चीनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इसे खरीदने के लिए कई बोलियां लगाई गईं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित किसान ने इस अनोखे जिमीकंद को 8,000 युआन यानी लगभग 900 पाउंड के पेशकश को ठुकरा दिया.
ऑनलाइन कई लोगों ने माना कि यह जिमीकंद नहीं किसी की बॉडी शव का हिस्सा था. इसके कारण बहस छिड़ गई, कुछ लोगों ने इस खोज को डरावना बताया. एक यूजर ने लिखा कि पहले तो मुझे लगा कि यह किसी इंसान का हाथ है और मैं चौंक गया. मुझे यह सोचकर डर लग रहा था कि कहीं यह किसी लाश का हिस्सा तो नहीं है.एक अन्य यूजर जिमीकंद की हाथ जैसी बनावट से काफी प्रभावित  हुआ और उसने टिप्पणी की कि उसे लगा कि जिमीकंद का ‘मैनिक्योर’ किया गया होगा.इस घटना पर टिप्पणी करते हुए विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि यह आकृति अलौकिक नहीं है, बल्कि महज एक संयोग है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News