Narendra Modi News LIVE: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक जारी, तेल-गैस के इंतजाम की होगी समीक्षा – Zee News

PM Modi Meet With Chief Ministers LIVE Updates: मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी बैठक कर रहे हैं. रणनीतिक रूप से अहम इस खास बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी. क्या कुछ अपडेट निकलेगा और फिलहाल क्या चल रहा है, जानने के लिए चलते रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ…
Trending Photos
Prime Minister Narendra Modi Live News: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. इस बातचीत का मकसद पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करना है.

Add Zee News as a Preferred Source

PM is chairing the meeting with CMs: पीएण मोदी की बैठक जारी
PM मोदी वेस्ट एशिया विवाद पर राज्यों की तैयारियों और प्लान का रिव्यू करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की वजह से चुनाव वाले राज्य इस मीटिंग का हिस्सा नहीं हैं. चुनाव वाले राज्यों के चीफ़ सेक्रेटरी के लिए एक अलग मीटिंग होगी, जो कैबिनेट सेक्रेटेरिएट के जरिए होगी.
PM Modi Meet With CM LIVE News: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक जारी
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तेल सप्लाई पर मंडराते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक कर रहे हैं. बैठक का मेन एजेंडा ये सुनिश्चित करना है कि वैश्विक संकट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल और जरूरी सामानों की सप्लाई न रुके और आम जनता पर इसका बोझ न पड़े. 
PM is chairing the meeting with CMs: पीएम मोदी की राज्यों के सीएम के साथ बैठक
इस अहम बैठक में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं. 
PM Modi meeting news: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यालय सेवा तीर्थ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ गए हैं. इस बैठक में अहम मुद्दों और देश की स्थितियों पर चर्चा होगी.
PM Modi meeting and FM Update: वित्त मंत्री का बड़ा बयान
पीएम मोदी की मीटिंग से इतर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल और डीजल पर सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने पर बड़ा बयान दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि इसे इसलिए कम किया गया है कि जनता पर कोई बोझ न पड़े. विदेशों में तेल की कीमत बढ़ रही है. हम कच्चा तेल इंपोर्ट करने के बाद भारत में तेल रिफाइन करते हैं. रिफाइंड प्रोडक्ट एक्सपोर्ट किए जाते हैं. इसलिए PM के दिमाग में दो बातें थीं. जनता के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बढ़ाई जानी चाहिए. दूसरा, हमारे देश में सप्लाई भरपूर होनी चाहिए और कोई कमी नहीं होनी चाहिए. इसलिए, हमने एक्सपोर्ट होने वाली रिफाइनरियों पर एक टैक्स लगाया, ताकि वे उन्हें दिए जाने वाले रेट से कम पर एक्सपोर्ट न कर सकें. सरकार बोझ उठाएगी. कीमत का बोझ जनता पर नहीं पड़ेगा. इन दो मकसद के लिए, PM ने कल सभी अधिकारियों को बुलाया और रात भर काम किया गया, सुबह संसद में नोटिफाई करके इसकी घोषणा की गई.’
PM Modi Meeting: यह बैठक क्यों?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अगले 10-15 मिनट में वर्चुअल बैठक करने जा रहे हैं. पीएम मोदी पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे. ये पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ ऐसी बैठक हुई होगी.. यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के साथ शुरू हुआ था. ईरान ने भी खाड़ी के अपने पड़ोसी देशों और इजरायल पर हमले कर जवाबी कार्रवाई की है.
PM Modi Meeting : पीएम मोदी की मीटिंग
ईरान जंग ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. भारत में भी पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर दिख रहा है. ऐसे में पश्चिम एशिया के हालातों से कैसे निपटा जाए, इसके लिए मोदी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. ईरान-अमेरिका जंग से निपटने की तैयारी के मद्देनजर पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्री से बात करेंगे
Petrol Diesel Excise Duty: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी
केंद्र सरकार ने वैश्विक तेल संकट और बढ़ती कीमतों के बीच आम आदमी को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. इस राहत का असर यूपी में भी दिख सकता है. सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) घटाने का फैसला किया है.
 
PM Modi CMs Meeting: PM मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों संग बैठक
पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच अहम वर्चुअल बैठक शाम 6 बजे होगी. इसमें पीएम मोदी समीक्षा करेंगे कि राज्य अपने स्तर पर क्या तैयारी कर रहे हैं. ईरान-अमेरिका में जंग की वजह से समुद्री रास्ते से होने वाले जरूरी व्यापार में रुकावट आई है और खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.
PM Modi Meeting Lockdown news: पीएम मोदी की बैठक से पहले सरकार ने बताया अफवाहों पर ध्यान न दें
पश्चिम एशिया में जंग के चलते पैदा हुई स्थिति के जवाब में भारत सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसको लेकर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय समेत विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारी प्रेस ब्रीफिंग में ऊर्जा संकट, क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और लॉकडाउन की स्थिति पर चर्चा की गई. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात से निपटने के लिए भारत सरकार ने कई कदम उठाए हैं. अगले 2 महीने की सप्लाई के लिए पर्याप्त इंतजाम है. उन्होंने बताया कि LPG की आयात पर 90 फीसदी निर्भरता है. व्यवसायिक सप्लाई को कुछ समय के लिए रोका गया था. आज 70 फीसदी सप्लाई शुरू हो चुकी है. सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है. इन अफवाहों पर बिल्कुल न जाएं. 
PM Modi Meeting: पीएम मोदी की बैठक
पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली मीटिंग में चुनावी राज्यों वाले राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वहां ‘आचार संहिता’ लागू है.’. चुनाव वाले राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए एक अलग बैठक होगी, जिसका आयोजन कैबिनेट सचिवालय के जरिए किया जाएगा.
 
Prime Minister Narendra Modi Live News: मुख्यमंत्रियों संग बैठक में ईंधन की उपलब्धता और कीमतों पर चर्चा संभव
पीएम मोदी की इस बैठक में राज्यों के साथ मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा युद्ध के कारण समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को टूटने से बचाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है.
PM Modi to chair meeting with CMs : मुख्यमंत्रियों संग बैठक
फिलहाल केंद्र सरकार ने 27 मार्च की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई भ्रांतियों पर रोक लगाते हुए साफ किया है कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है. अब मुख्यमंत्रियों की बैठक में क्या अपडेट आएगा, उसके बारे में भी आपको बताएंगे.
pm modi live news: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ईंधन की उपलब्धता और कीमतों पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा युद्ध के कारण समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को टूटने से बचाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है.
pm modi live news: पीएम मोदी की अहम बैठक
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ये चर्चा भी होगी कि पश्चिम एशिया में तनाव अगर और लंबा खिंचा तब कच्चे तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने की स्थिति में केंद्र सरकार कैसे राज्यों के साथ मिलकर तेल और सिलेंडर का इंतजाम कराएगी. 
Prime Minister Narendra Modi Live News: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक
पीएम मोदी की इस मीटिंग में एनर्जी और फ्यूल सिक्योरिटी पर देश में चल रही चिंताओं को लेकर स्थिति साफ की जाएगी. गौरतलब है कि केंद्र सरकार के चार-चार मंत्रालय कई दिनों से हर शाम साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देश-दुनिया के हालात की जानकारी दे रहे हैं. 
PM Modi Meet With Chief Ministers LIVE Updates: पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
पीएम मोदी शुक्रवार की शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे. इस बातचीत का मकसद पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा करना है. इस बैठक का मुख्य जोर ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ सभी प्रयासों में तालमेल सुनिश्चित करने पर रहेगा. इससे पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर देश और दुनिया के हालात पर चर्चा की थी.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News