अररिया जिले में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासन ने इसके लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए थे। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने नगर थाना परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से शोभा यात्राओं
आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रखी गई। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोकना था।
दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया था
जिला प्रशासन ने पहले से ही भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया था। इन स्थानों पर विशेष चौकसी बरती गई।
अधिकारियों को अफवाह फैलाने या अव्यवस्था पैदा करने वाले तत्वों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। डीएम विनोद दूहन और एसपी जितेंद्र कुमार ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
पूरे शहर की गतिविधियों पर प्रशासन की सीधी नजर बनी रही
सीसीटीवी के माध्यम से पूरे शहर की गतिविधियों पर प्रशासन की सीधी नजर बनी रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से भी प्रशासन का सहयोग करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण रामनवमी का पर्व पूरे जिले में शांति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.