India LPG Crisis Rumor News: ईरान जंग के बावजूद देश में तेल-गैस की कोई कमी नहीं है. इसके बावजूद अफवाह गैंग इसे आपदा में अवसर बनाने में जुटा है. अगर आपको कहीं पर कालाबाजारी दिखाई दे तो दिए गए नंबर पर ZEE NEWS सूचना दें. हमने इसके लिए बड़ी मुहिम शुरू की है.
Trending Photos
India LPG Oil Rumor News: ईरान वॉर की आड़ में देश में लालची समूह ने अफवाह युद्ध छेड़ दिया है. ज्यादा दिन नहीं हुए, जब 15 दिन पहले गैस की किल्लत के नाम पर लोगों को लाइन में लगाया गया. तेल की काल्पनिक किल्लत की अफवाह फैलाई गई. मुनाफाखोरों की ये लालची प्रवृति आपकी-हमारी जेब पर चोट कर रही है.
देश के कई शहरों में लाइन लगी है. कहीं गैस के लिए लोग कतार में खड़े हैं तो कही तेल किए लंबी लाइन है. देश के किसी भी शहर में पेट्रोल-डीजल और LPG की किल्लत असल में है नहीं. फिर गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप के बाहर लंबी लाइन क्यों लग रही है.
अफवाह फैलाकर जमाखोरी और कालाबाजी
इसका जवाब है अफवाह गैंग. अफवाह वाली आपदा को अवसर में बदलकर जमाखोरी और कालाबाजारी की जा रही है. जी न्यूज ने अफवाह गैंग के खिलाफ अभियान चलाया है. हमने आपको एक फोन नंबर भी दिया है, जिस पर आप जमाखोरी और कालाबाजारी की तस्वीरों हमें भेज सकते हैं, ताकि उसपर एक्शन हो सके.
हमने देशभर में अफवाह गैंग के खिलाफ जो ऑपरेशन चलाया है. उसका एक्शन आपको आगे दिखाने वाले हैं, लेकिन उससे पहले आपको ये जानना चाहिए कि तेल और गैस को लेकर जो अफवाह फैलाई जा रही है उसका असर क्या हो रहा है. इससे आप समझ जाएंगे कि अफवाह गैंग का खतरा कितना बड़ा है और इसके खिलाफ अभियान की जरूरत क्यों पड़ी.
सबसे पहले मध्यप्रदेश के मैहर के बारे में जानिए. वहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली में बड़े-बड़े ड्रम रखे थे, जिसमें प्रत्येक ड्रम में कम से कम 200 लीटर डीजल आएगा. यानी एक आदमी 4 ड्रम में 800 लीटर डीजल लेने पहुंचा. तस्वीर में दिख रहे लोग किसी कारखाने के मालिक नहीं थे. मतलब ये लोग जरूरत से ज्यादा तेल खरीद है. अब या तो ये जमाखोरी है या फिर कालाबाजारी के लिए 800 लीटर डीजल खरीदा जा रहा है.हैरत की बात ये थी कि नियम को किनारे रखकर पेट्रोल पंप वाले उन्हें डीजल दे भी रहे थे.
गैस सिलेंडर की किल्लत वाली अफवाह के कारण हर आदमी ज्यादा से ज्यादा सिलेंडर स्टोर करना चाहता है. सिद्धार्थनगर में दो लोग गैस सिलेंडर के लिए आपस में भिड़ गए. पुलिस भी मौके पर तैनात थी. लेकिन काल्पनिक किल्लत वाली अफवाह से डरे लोग कंट्रोल नहीं हो पाए. मारपीट में एक युवक का सिर फूट गया.
देश में LPG की नहीं है कोई किल्लत
ये अफवाह से उपजा हुआ डर है. LPG की किल्लत नहीं है. फिर भी हर आदमी ज्यादा से ज्यादा सिलेंडर स्टोर करना चाहता है. अफवाह गैंग ने लोगों को इतना डरा दिया है कि उन्हें लग रहा है कि मेरा नंबर आने से पहले ही सिलेंडर खत्म हो जाएगा. शुक्रवार को ये मारपीट सिद्धार्थनगर में हुई है, कल हमारे आपके शहर में भी हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि अफवाह गैंग और जमाखोरों के खिलाफ एक्शन में हम प्रशासन की मदद करें.
देवरिया में भी डीजल लेने के लिए एक आदमी जेनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा. अफवाह का डरावना असर समझिए कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने नियम का हवाला देकर गैलन में तेल देने से मना किया तो जेनरेटर लेकर ही पहुंच गया. मतलब डीजल चाहिए. किसी भी सूरत में चाहिए. यही अफवाह गैंग का असर है. देवरिया में ही एक दूसरे पेट्रोल पंप पर एक आदमी गैलन लेकर तेल लेने पहुंचा. पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मना किया तो झड़प हो गई.
दिल्ली में LPG एजेंसी के बाहर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बाउंसर तैनात कर दिए गए .आज से पहले आपने फिल्म स्टार्स और सिंगर्स के प्रोग्राम में बाउंसर्स की तैनाती देखी और सुनी होगी. लेकिन अब गैस एजेंसी के बाहर बाउंसर तैनात हैं. सोचिए अफवाह गैंग ने कैसे हालात बना दिए हैं कि वहां पर बाउंसर तैनात करने पड़ रहे हैं.
अफवाह गैंग ने जो किल्लत वाला काल्पनिक भय खड़ा किया है उसका असर देशभर में छोटे-बड़े शहरों में दिखाई दे रहा है. यूपी के लखीमपुर में भी लोग गैलन लेकर तेल लेने पहुंचे तो बाराबंकी में भीड़ को शांत करने के लिए माइक से एलान किया गया. समझाया गया कि सबको तेल मिलेगा. मध्य प्रदेश के कटनी में तो गैस सिलेंडर की चोरी हो गई. तीन आरोपी पकड़े गए तो उनके पास से 8 सिलेंडर जब्त हुए. सोचिए सिलेंडर अब बहुमूल्य संपत्ति हो गया है और इसकी भी चोरी हो रही है.
मुनाफाखोरों को बेनकाब कर रहा जी न्यूज
देश के अलग अलग हिस्सों की तस्वीरे अफवाह गैंग की नैतिक विफलता और मुनाफाखोरी का सच बता रही हैं. तस्वीरें बता रही हैं कि अफवाह गैंग का नेटवर्क कितना मजबूत और सक्रिय है. सरकार लगातार कह रही है कि तेल और गैस की किल्लत नहीं है. फिर भी लोग किल्लत वाली अफवाह के शिकार हो रहे हैं. पैनिक में आकर तेल खरीद रहे है. सिलेंडर स्टोर कर रहे है. हम फिर कहेंगे आज सभी को जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए. क्योंकि आज जो कालाबाजारी और जमाखोरी हो रही है, वो कल हमको-आपको लाइन में लगा सकती है.
#DNAमित्रों | जिम्मेदार नागरिक बनें, जमाखोरों से डटकर लड़ें, अफवाह पर लॉकडाउन लगाने वाली ग्राउंड रिपोर्ट#DNA #DNAWithRahulSinha #OilCrisis #LPGCrisis #CrudeOil #IranIsraelWar @RahulSinhaTV pic.twitter.com/eAbeTmr9vN
— Zee News (@ZeeNews) March 27, 2026
#DNAमित्रों | जिम्मेदार नागरिक बनें, जमाखोरों से डटकर लड़ें, अफवाह पर लॉकडाउन लगाने वाली ग्राउंड रिपोर्ट#DNA #DNAWithRahulSinha #OilCrisis #LPGCrisis #CrudeOil #IranIsraelWar @RahulSinhaTV pic.twitter.com/eAbeTmr9vN
— Zee News (@ZeeNews) March 27, 2026
अफवाह वाली जो इमरजेंसी का अखिल भारतीय इफेक्ट आपने देखा. अब हम इस जमाखोरी, और कालाबाजारी के खिलाफ जी न्यूज का ऑपरेशन आपको बताने वाले हैं. जी न्यूज की टीम ने देशभर के पेट्रोल पंप और गैस स्टेशंस पर हो रही जमाखोरी की जांच की. जहां जहां कुछ भी गलत पाया गया, उसे पहले अपने कैमरे में कैद किया. फिर संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी दी. ऐसा करके सुनिश्चित किया गया कि इसके खिलाफ एक्शन हो.
बिहार की राजधानी पटना में एक ई रिक्शा में 80 लीटर डीजल ले जाया जा रहा था. पटना की सड़कों पर पानी की बोतलों में 80 लीटर डीजल लेकर जाता ई रिक्शा किसी चलते फिरते बम से कम नहीं है. जब डीजल खरीदने वाले शख्स से जमाखोरी और लापरवाही पर सवाल किया तो वो उलटा हमारे संवाददाता को धमकी देने लगा.
पानी की बोतलों में पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी वाला ये खेल इक्का-दुक्का जगह पर नहीं चल रहा है. अफवाह वाली इमरजेंसी का असर ऐसा है कि लोग बोरियों में एक एक लीटर वाली पानी की बोतलों में पेट्रोल लेने पहुंच गए हैं और तो और पेट्रोल पंप कर्मचारी बिना किसी सवाल जवाब के इनमें पेट्रोल भर रहे हैं.
बिना डिलीवरी के आ रहा सिलेंडर देने का मैसेज
पटना के पेट्रोल पंप्स पर जमाखोरी वाला खेल धड़ल्ले से चल रहा है. उसे रोकने टोकने वाला कोई भी नहीं है. लेकिन जी न्यूज ने इसके खिलाफ अभियान चलाया है. आपदा को अवसर बनाने वाले इन जमाखोरों के खिलाफ एक्शन जरूरी है. लिहाजा पटना में मौजूद जी मीडिया संवाददाता प्रशांत कुमार ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया.. हेल्पलाइन नंबर पर जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो प्रशांत कुमार सीधे कंट्रोल रूम पहुंचे और ये सुनिश्चित किया कि इस जमाखोरी पर फुल स्टॉप लगे.
जी न्यूज के एंटी जमाखोरी अभियान का असर शहर शहर दिख भी रहा है. लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर इसी तरह ड्रम में डीजल की बिक्री हो रही थी लेकिन जी न्यूज संवाददाता ने मौके से ही ADM को इसकी जानकारी दी थी. इसका असर शुक्रवार को देखने को भी मिला और अलग अलग पेट्रोल पंपों पर ADM ने लाइव रेड की. ऐसा करके सुनिश्चित किया गया कि पेट्रोल डीजल की जमाखोरी न हो.
जी न्यूज के अभियान में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का एक मॉडल भी सामने आया है. देशभर से ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि बिना बुकिंग के ही गैस सिलेंडर की डिलिवरी का मैसेज आ गया, लेकिन सिलेंडर दरवाजे तक पहुंचा ही नहीं. शुक्रवार को मुंबई में जब हमारे संवाददाता गैस सिलेंडर के गोदामों में पहुंचे तो कई लोग ऐसे मिले जिनके नाम पर सिलेंडर की बुकिंग हो चुकी थी. डिलिवरी का भी मैसेज आ गया था, लेकिन वो अभी तक अपने सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं. एक ही तरह के इतने सारे मामलों के सामने आने के बाद ये सवाल उठाना लाजमी है कि आखिर ये सिलेंडर जा कहां रहे हैं. क्या फर्जी तरीके से डिलिवरी दिखाकर सिलेंडर को स्टॉक तो नहीं किया जा रहा है. क्या सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है.
इन्हीं सवालों के साथ जब जी न्यूज के रिपोर्टर अश्विनी पांडे इस गैस एजेंसी के अंदर पहुंचे तो किसी के पास कोई जवाब नहीं था और तो और गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने रिपोर्टर को जबरन बाहर निकाल दिया. सवाल वाजिब है.लेकिन जवाब देने के लिए कोई तैयार नहीं है. अब इसे क्या समझा जाए, क्योंकि ये समस्या किसी एक जगह की नहीं है.
गड़बड़ी दिखने पर जी न्यूज को दें सूचना
मुंबई के ही एक और इलाके में हमारी टीम को एक ऐसे व्यक्ति मिले जिनके नाम का सिलेंडर 7 मार्च को ही डिलिवर दिखा दिया गया.. लेकिन सिलेंडर अभी तक मिला ही नहीं है. अब इनकी समस्या है कि ये अगले 25 दिनों तक नया सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे. यानी इनके घर चूल्हा नहीं जलेगा. सिलेंडर की फेक डिलिवरी वाले इस मैसेज के पीछे की सच्चाई क्या है, हमने इसकी तह तक जाने की कोशिश की.
हमारी इस मुहिम में स्थानीय विधायक असलम शेख ने भी हमारा साथ दिया.. विधायक के साथ हमारी टीम उस गैस एजेंसी में पहुंची जहां से डिलिवरी का मैसेज आया था. इस मामले के संबंधित अधिकारी यानी टेरिटरी मैनेजर को फोन किया गया तो मैनेजर साहब ने ये माना कि सिस्टम में कहीं न कहीं तो धांधली हो रही है और इसके खिलाफ उन्होंने ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है.
इस काल्पनिक किल्लत के नाम पर देशभर में जो हो रहा है उसपर पूर्ण विराम लगाना बहुत जरूरी है. इसीलिए जी न्यूज ने इसके खिलाफ अभियान चलाया है. इस अभियान में हमें आपका साथ भी चाहिए. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपको अगर कहीं ऐसी जमाखोरी या कालाबाजारी दिख रही है तो उसे रोकें.
अगर कोई पेट्रोल पंप आपको पेट्रोल न दे, गैस एजेंसी वाला आपको सिलेंडर देने से मना कर दे या कहीं पेट्रोल, गैस की कालाबाजारी या जमाखोरी हो रही हो तो इसका वीडियो बनाएं और हमारे नंबरों पर हमें भेजें. हमारी टीम इस पर एक्शन लेगी. अगर आज ऐसा नहीं किया तो बिना किल्लत के आपको भी लाइन में लगने की नौबत आ जाएगी. अगर इसकी अनदेखी की तो इसका असर कल को आपके ऊपर भी पड़ सकता है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.