मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: सरकार बोली- देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा; ईरान ने 'थैंक्यू इंडिया' लिखी मिसाइलें दागीं;… – Dainik Bhaskar

नमस्कार,
कल की बड़ी खबर केंद्र के बयान से जुड़ी रही। सरकार ने कहा कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। दूसरी बड़ी खबर ईरान के इजराइल पर मिसाइल दागने को लेकर रही। इन मिसाइलों में ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखा था।
आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. ईरान ने इजराइल पर थैंक्यू इंडिया लिखी मिसाइलें दागीं, जंग में समर्थन पर आभार जताया
ईरान ने इजराइल पर थैंक्यू इंडिया लिखकर मिसाइलें दागीं। सोशल मीडिया में सामने आए वीडियो में ईरानी सैनिक मिसाइल पर थैंक्यू पीपल ऑफ इंडिया लिखते दिखे। इसी तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी संदेश लिखे गए। ईरान ने जंग में समर्थन देने पर सभी देशों का आभार जताया।
ईरान बोला- भारतीय बच्चों के प्यार को कभी नहीं भूलेंगे: ईरान ने भारतीय बच्चों के गुल्लक दान करने पर भी प्रतिक्रिया दी। भारत में ईरान के दूतावास ने भारतीय बच्चों का अपनी गुल्लक दान करना ‘प्यार भरा तोहफा’ है, जिसे कभी नहीं भुलाया जाएगा।
खबर से जुड़े अहम अपडेट्स…
पूरी खबर पढ़ें…
2. सरकार बोली- देश में लॉकडाउन की खबर अफवाह, देश में ईंधन की कमी नहीं
केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाइन की खबर एक अफवाह है। देश में ईंधन की कमी नहीं है। सभी रिफाइनरी 100 फीसदी कैपेसिटी से काम कर रही हैं। दरअसल, संसद में मोदी ने कोरोना जैसे समय के लिए तैयार रहने की बात कही थी। इसके बाद से लॉकडाउन की अफवाह फैलने लगी।
PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: ईरान जंग को लेकर PM मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें। PM ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और नागरिकों की सुरक्षा है। इसलिए सभी राज्य जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती करें।
पूरी खबर पढ़ें…
3. इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं, फैसले नैतिकता से नहीं होते
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादीशुदा पुरुष का किसी बालिग महिला के साथ सहमति से लिव-इन में रहना अपराध नहीं है। जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की बेंच ने कहा कि फैसले नैतिकता से नहीं, कानून से होते हैं।
शाहजहांपुर के कपल ने याचिका डाली: शाहजहांपुर के लिव-इन में रह रहे एक कपल ने परिवार से मिल रही धमकियों के खिलाफ सुरक्षा मांगी थी। कोर्ट ने कपल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। साथ ही महिला के परिवार को कपल से संपर्क करने या उन्हें किसी तरह का नुकसान पहुंचाने से भी मना किया।
SP को कपल की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी: महिला ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से पुरुष के साथ रह रही है। परिवार हम दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे ऑनर किलिंग का खतरा है। कोर्ट ने शाहजहांपुर एसपी को लापरवाह बताते हुए उन्हें कपल की सुरक्षा बनाए रखने को कहा।
पूरी खबर पढ़ें…
4. अखिलेश बोले- केशव डिलीवरी चीफ मिनिस्टर बन जाएं, डिप्टी CM ने कहा था- सिलेंडर भिजवा दूंगा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केशव मौर्य को डिलीवरी चीफ मिनिस्टर बन जाना चाहिए। आजकल गैस की किल्लत के चलते ‘डिलीवरी बॉय’ की बहुत जरूरत है। डिप्टी सीएम ‘डिलीवरी सीएम’ बन जाएं। ये ज्यादा बेहतर रहेगा।
अखिलेश ने कहा था मैंने चूल्हे बनवा लिए: दरअसल, ये पूरा मामला गुरुवार दोपहर अखिलेश की प्रेस-कॉन्फ्रेंस के बाद शुरू हुआ। इसमें अखिलेश ने कहा था कि सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। हमने मिट्टी के दो चूल्हे बनवा लिए हैं। इस पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर सिलेंडर नहीं है तो हम भिजवा देंगे।
पूरी खबर पढ़ें…
5. ईरान जंग के बीच शेयर मार्केट में गिरावट, रुपया 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 486 अंक की गिरावट के साथ 22,820 पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 94.7 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
सोने में ₹3,263, चांदी में ₹13 हजार गिरावट: एक किलो चांदी 13,167 रुपए घटकर 2.21 लाख पर आ गई। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,263 हजार रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए पर आ गया। अमेरिका-ईरान जंग के बीच सोना 28 दिन में 16,155 और चांदी 45,053 रुपए सस्ती हुई है।
पूरी खबर पढ़ें…
6. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस विधायकों में हाथापाई, राहुल को पप्पू कहा था
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस विधायक में हाथापाई हो गई। सदन में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का विरोध हो रहा था। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने PM मोदी के खिलाफ नारे लगाए तो भाजपा विधायक ने राहुल गांधी को पप्पू कहा। फिर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
CM अब्दुल्ला बोले- ईरान में मानवता की हत्या हुई: सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईरान पर यह युद्ध थोपा गया। मानवता की हत्या हुई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने कहा, हम ईरान के साथ खड़े हैं। हमारी पार्टी और जम्मू-कश्मीर की सरकार उनके साथ खड़ी है।
पूरी खबर पढ़ें…
7. सरकार ने 2.38 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्ताव मंजूर किए, आर्मी को धनुष गन सिस्टम मिलेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में करीब 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें आर्मी, एयरफोर्स और कोस्ट गार्ड के लिए कई अहम सिस्टम और प्लेटफॉर्म शामिल हैं। सेना के लिए एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम, आर्मर पियर्सिंग टैंक गोला-बारूद, हाई कैपेसिटी रेडियो रिले, धनुष गन सिस्टम और रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम को मंजूरी मिली।
वित्त वर्ष 2025-26 में 6.73 लाख करोड़ के प्रस्ताव पास: वित्त वर्ष 2025-26 में DAC अब तक 55 प्रस्ताव मंजूर कर चुका है, जिनकी कुल लागत 6.73 लाख करोड़ रुपए है। इसी दौरान 503 डिफेंस डील साइन हुईं, जिनकी कीमत 2.28 लाख करोड़ रुपए है। सरकार के मुताबिक यह किसी एक वित्त वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा रक्षा खरीद और मंजूरी का आंकड़ा है।
पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
5 पैसे के लिए कंडक्टर की नौकरी गई, अब ₹3 लाख मिले
सिर्फ 5 पैसे की घूस के आरोप में 1976 में दिल्ली के बस कंडक्टर राम सिंह यादव की नौकरी चली गई थी। खुद को निर्दोष साबित करने के लिए कंडक्टर ने 40 साल कानूनी लड़ाई लड़ी। 2016 में दिल्ली हाईकोर्ट ने कंडक्टर को राहत देते हुए 3 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया।
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स
करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल
🌦️ मौसम का मिजाज
मिथुन राशि वालों को भागदौड़ के बीच भी अच्छी सफलता मिलेगी। मकर राशि वालों के अटके काम आगे बढ़ेंगे। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News