Feedback
अलवर में शातिर चोरों ने एक बाइक चुरा ली. फिर उसी पर बैठकर 23 किलोमीटर दूर रामगढ़ पहुंचे. वहां दूसरी बाइक को महज 2 मिनट में चोरी कर लिया. दोनों ही जगहों पर चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, लेकिन उसके बाद अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
रामगढ़ के पुठी गांव का रहने वाला राहुल लाइब्रेरी में पढ़ने आया था. उसने अपनी बाइक बाहर खड़ी की और अंदर चला गया. करीब 20 मिनट बाद बाहर निकला तो बाइक गायब थी. पहले तो उसे लगा कि शायद किसी ने मजाक में हटा दी हो, लेकिन जब काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो उसके होश उड़ गए.
घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई और नाकाबंदी भी कराई गई, लेकिन चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. बाद में लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो पूरा खेल सामने आ गया. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक एक बाइक पर आते हैं और बड़ी चालाकी से लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: पहले करते बाइक चोरी, फिर नंबर प्लेट बदलकर करते थे सेल… 3 गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि चोरों ने पहले अलवर से एक बाइक चोरी की. उसी बाइक से अलवर से 23 किमी दूर रामगढ़ पहुंचे और फिर यहां दूसरी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
पीड़ित ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है. हालांकि अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. दो दिन पहले उपजिला अस्पताल के सामने से भी एक बाइक चोरी हो चुकी है. चोरों का बाइक चोरी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू