तलाक के बाद बिजनेसवुमेन बनी एक्ट्रेस, Ex हसबैंड ने लुटाया प्यार, हुई ट्रोल – AajTak

Feedback
टेलीविजन एक्ट्रेस चारू असोपा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वो मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बिकानेर शिफ्ट हो गई हैं. बिकानेर में उन्होंने अपने सपनों का आशियाना भी बना लिया है.
घर खरीदने के बाद चारू ने अपने क्लोदिंग ब्रांड का शोरूम खोला है. शॉप के उद्धघाटन के लिए उनके एक्स हसबैंड राजीव सेन और उनकी सास बिकानेर पहुंचे. 
चारू राजीव और उनकी मां को लेने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचीं. अपने पापा और दादी को देखकर उनकी बेटी जियाना इमोशनल हो जाती है. उसकी आंख से आंसू आने लगते हैं. 
चारू और राजीव तलाक के बाद भी खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं. कई लोगों को लगता है कि वो फिर से एकसाथ आ चुके हैं. व्लॉग में चारू ने इस पर भी बात की है. 
चारू ने रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए कहा कि सबसे पहली बात मैं खुश हूं. राजीव भी खुश हैं. जियाना भी खुश है. सब खुश हैं और सब आपस में बात कर रहे हैं. 
हम बिल्कुल वैसे ही हैं साथ में हमेशा. तो आप लोग टेंशन मत लीजिए कि मैं वापस क्यों आ गई, क्यों चली गई. 
वो कहती हैं कि ये उन लोगों के लिए जो हमारे हर कदम से परेशान हो जाते हैं. 
 
तलाक के बाद चारू ने अपना घर बना लिया, बिजनेस भी शुरू कर लिया, एक्स हसबैंड और सास भी साथ हैं. शायद उनके साथ इससे अच्छा कुछ हो सकता था. 
PHOTO: Instagram @asopacharu
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News