15 दिन और कमाई 40 करोड़, खूब मना जश्न, जानिए रानी मुखर्जी की Mardaani 3 हिट हुई या फ्लॉप – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Mardaani 3 Hit Or Flop: रानी मुखर्जी इन दिनों फिल्म ‘मर्दानी 3’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में 30 जनवरी, 2026 को रिलीज किया गया है. ऐसे में अब मूवी की सक्सेस का जश्न मनाया गया है.
रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी’ का तीसरा सीक्वल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. मूवी को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिली. फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया. ऐसे में अब फिल्म के सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें एक्ट्रेस ने केक काटकर मूवी की सफलता का जश्न मनाया. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया और ये हिटा या फ्लॉप क्या रही. (Photo- Tahir Jasus)
बीते दिन ही रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अभिनेत्री को रोज लेकर पहुंचीं और गर्ल गैंग संग उन्होंने केक काटकर मूवी की सफलता का जश्न भी मनाया. (Photo- Tahir Jasus)
रानी को इस सेलिब्रेशन के दौरान डेनिम शर्ट और जीन्स में देखा गया. इस दौरान का ये डैशिंग अवतार देखते ही बन रहा है. इसमें वह फिल्म की ‘मर्दानी’ से कम नहीं लगीं. उनके चार्मिंग अवतार ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया. (Photo- Tahir Jasus)
बहरहाल, अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो इसकी रिलीज को 15 दिन हो चुके हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई है. लेकिन फिर भी मेकर्स और एक्ट्रेस रानी ने इसकी सफलता जश्न मनाया है. (Photo- Tahir Jasus)
सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रानी मुखर्जी की फिल्म ने 41.5 करोड़ का बिजनेस किया है. मूवी का ये इंडिया नेट कलेक्शन है. जबकि फिल्म ने दुनियाभर में अच्छी खासी कमाई है. (Photo- Tahir Jasus)
अगर ‘मर्दानी 3’ की 15 दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई की बात की जाए तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ का बिजनेस किया है. जबकि फिल्म का बजट 40 करोड़ रहा है. ऐसे में फिल्म ने बजट के जितना पैसा वसूल लिया है. मूवी का ओवरसीज कलेक्शन 13 करोड़ रहा है. (Photo- Tahir Jasus)
अगर रानी मुखर्जी की फिल्म की हिट या फ्लॉप की बात करें तो ये ना तो हिट हुई है और ना ही सुपरहिट. लेकिन ये मॉडरेट कमर्शियल रन वाली फिल्म बनी है. मॉडरेट कमर्शियल का मतलब ना तो बजट से कम ना तो ज्यादा, जो फिल्म एवरेज कमाई करती है. (Photo- Tahir Jasus)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News