शहर
आज दोपहर प्रधानमंत्री करेंगे फेज 1 का उद्घाटन
Jewar Airport Inauguration Updates: आज का दिन उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के इतिहास में बड़ा साबित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर में आज यानी शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के पहले चरण का उद्घाटन करने जा रहे हैं। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक तकदीर बदलने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, PM मोदी सुबह 11:30 बजे टर्मिनल बिल्डिंग का भ्रमण करेंगे और ठीक दोपहर 12:00 बजे इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। करीब 1,334 हेक्टेयर में फैला यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के बोझ को कम करने के लिए बनाया गया है। उद्घाटन से जुड़ी सभी अपडेट्स नीचे बुलेट पॉइंट्स में दी जा रही है। लाइव जानकारी के लिए नजर बनाए रखिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ… और देखें