Iran, US-Israel War News Live Updates: जेलेस्कीं ने की UAE के शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात; जर्मन चांसलर मर्ज ने की ट्रंप की आलोचना, कहा- उनके कदम शांति प्रयास नहीं – Times Now Navbharat

Iran, US Israel War News Live Updates in Hindi: ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका अगले 10 दिनों तक हमले नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमला न करने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ा दी है। ट्रंप ने कहा है कि युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान के साथ उनकी बहुत अच्छी बातचीत चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर नीचे आ गई हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल में 1.2 और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में 1.1 प्रतिशत की कमी आई है। इससे पहले ईरान को चेतावनी देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि तेहरान यदि शांति समझौते को स्वीकार नहीं करता तो इसके नतीजे बहुत गंभीर होंगे। वहीं, सीजफायर के लिए ईरान की तरफ से पांच मांगें की गई हैं। इसमें सबसे प्रमुख ईरान और ईरान नेताओं पर हमले तत्काल रोकना है।
Iran, US-Israel War News Live Updates: जेलेस्कीं ने की UAE के शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात; जर्मन चांसलर मर्ज ने की ट्रंप की आलोचना, कहा- उनके कदम शांति प्रयास नहींIran, US Israel War News Live Updates in Hindi: कैबिनेट की बैठक में विदेश मंत्री स्टीव विटकॉफ ने कहा कि शांति समझौते वाले 15 सूत्री फॉर्मूला ईरान को भेजा गया है। ईरान के एक अधिकारी ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नियंत्रित करने का उसका स्वाभाविक एवं कानूनी अधिकार है। युद्ध के 28वें दिन इजराइल का ईरान एवं लेबनान पर हमले जारी हैं। आईडीएफ ने अपनी कार्रवाई में हिज्बुल्ला के एंटी-टैंक इकाई के एक सीनियर कमांडर को मार गिराया है। इस बीच, वॉल स्ट्रीट जनरल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने 10,000 अतिरिक्त सैनिक मध्य पूर्व में भेजने के बारे में विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह तैनाती ट्रंप को सैन्य कार्रवाई करने का अतिरिक्त विकल्प देगी।

-कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई ड्रोन हमले
-हूथी विद्रोहियों ने इजराइल पर हमले की पुष्टि की
-अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से 4 घायल
-यमन से एक मिसाइल का खतरा झेलना पड़ा-इजराइल
-‘ईरान को कुचल रहा है’ US- ट्रंप, NATO की आलोचना की
-रूस उन्नत ड्रोन ईरान भेज रहा है: अधिकारी
-ईरान के जंजान शहर पर US-इजराइल का हमला
-ईरान बोला- US बेस के आसपास रहना खतरनाक
-ईरान ने अपनी टीमों को ‘शत्रु’ देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया
-मध्य पूर्व में रहने लायक नहीं रह गए US के 13 नसैन्य ठिकाने
-दक्षिणी लेबनान में तत्काल निकासी का अलर्ट
-ईरान की होर्मुज स्‍ट्रेट पर ‘टोल बूथ’ बनाने की तैयारी!
-सभी हितधारकों के साथ बातचीत कर रहा PAK
-10,000 और सैनिक भेजने पर विचार कर रहे ट्रंप: WSJ रिपोर्ट
-वैश्विक बाजर में तेल की कीमतों में आई गिरावट

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News