—विज्ञापन—
iPhone 17e Review: Apple ने 2026 में अपना नया बजट iPhone, iPhone 17e लॉन्च किया यह iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल है, लेकिन फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं दिखता. अगर आप कम कीमत में Apple का लेटेस्ट एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है.
iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो देखने में काफी शार्प और कलरफुल है. इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो कुछ लोगों को थोड़ा कम लग सकता है, लेकिन सामान्य यूज के लिए यह स्मूद एक्सपीरियंस देता है. फोन में अभी भी पुराना notch डिजाइन मिलता है, यानी इसमें Dynamic Island नहीं दिया गया है. कुल मिलाकर डिजाइन प्रीमियम फील देता है और हाथ में पकड़ने में भी काफी आरामदायक है.
इस फोन में Apple का नया A19 चिप दिया गया है, जो iPhone 17 सीरीज के साथ आता है. साथ में 8GB RAM मिलने से फोन काफी फास्ट और स्मूद चलता है. डेली यूज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग में यह फोन बिना किसी लैग के काम करता है. खास बात यह है कि इसमें Apple Intelligence फीचर्स भी सपोर्ट होते हैं, जिससे इसका यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है.
iPhone 17e में 48MP का Fusion कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटो क्लिक करता है. इसमें 2x टेलीफोटो जैसा एक्सपीरियंस भी मिलता है, जिससे आप बिना क्वालिटी खोए ज़ूम कर सकते हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह फोन 4K Dolby Vision में 60fps तक शूट कर सकता है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी अच्छा है.
फ्रंट में 12MP का TrueDepth कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया है.
बैटरी बैकअप इस फोन की एक बड़ी खासियत है. Apple के मुताबिक, यह फोन 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट के साथ 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. साथ ही MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है, जिससे यूज करना और आसान हो जाता है.
iPhone 17e में Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया गया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत बताया जा रहा है. इसके अलावा, फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से भी सुरक्षित रहता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह फोन काफी टिकाऊ महसूस होता है.
भारत में iPhone 17e दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है. 256GB वाला 64,900 रुपये में और 512GB वेरिएंट 84,900 में. यह फोन Black, White और Soft Pink कलर में आता है.iPhone 17e उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो कम कीमत में लेटेस्ट iPhone का एक्सपीरियंस चाहते हैं. बाकी इसकी डिटेल्ड जानकारी आप ऊपर दिए गए वीडियो में देख सकते हैं.
ये भी पढे़ं- iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! WhatsApp ने लॉन्च किए ये शानदार फीचर्स, जानिए क्या मिला
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in