Greater Noida: जातिसूचक शब्द कहने से आगबबूला हुआ शख्स, सोते हुए मालिक की कर दी हत्या – ABP News

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र इलाके के खटाना गांव से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक मुर्गा फार्म मालिक की हत्या उसके ही यहां काम करने वाले नौकर ने कर दी. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, इसे देखते हुए गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रशांत उर्फ चीची के रूप में हुई है, जो खटाना गांव के पूर्व प्रधान जयवीर सिंह का बेटा था और गांव के बाहर मुर्गा फार्म चलाता था. बताया गया कि इसी फार्म में बुलंदशहर क्षेत्र के सुख, फेसपल और हरदम सिंह काम करते थे.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रशांत पिछले कुछ दिनों से अपने यहां काम करने वाले मजदूर को कथित तौर पर जाति सूचक गालियां देकर अपमनित कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर मुख्य आरोपी सुख और यशपाल ने हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस के अनुसार यह हत्या अचानक नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की गई थी.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. हमेशा की तरह प्रशांत अपने मुर्गा फार्म पर बने कमरे में सो रहा था, इसी दौरान आरोपी सुख कमरे में घुस गया. आरोपी ने प्रशांत की गर्दन पर हमला किया, इसके बाद आरोपी ने लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला किया. इस हमले में प्रशांत की मौके पर मौत हो गई. आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि घटना का तुरंत पता ना चल सके और फिर वहां से फरार हो गया.
फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस घटना के विरोध में परिजन और आसपास के लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तार की मांग पर अड़ गए. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आरोपी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और लोहे की पाइप भी बरामद कर ली है.
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में जाति सूचक विवाद हत्या के मुख्य वजह सामने आई है. इसके अलावा आगे की जांच जारी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News