US-Israel-Iran War Live: इजरायल के खिलाफ हूतियों का दूसरा सैन्य अभियान, ड्रोन और मिसाइल दागते हुए दी सख्त चेतावनी – AajTak

Feedback
Israel-US-Iran Live: इजरायल पर हूतियों का हमला
US-Iran Update: ट्रंप के खिलाफ अमेरिका में जोरदार प्रदर्शन
Iran-US Live: इमैनुएल मैक्रों ने बरजानी से बात की
US-Iran Conflict: अराघची ने अर्मेनियाई समकक्ष से फोन पर की बात
Isreal-Iran Updates: इजरायल ने वीकेंड पर 250 ठिकानों को बनाया निशाना
US-Iran Live: ईराक में एयरस्ट्राइक, दो पुलिसकर्मियों की मौत
US Israel Iran War Live Updates: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग जारी है. एक महीने बाद भी दोनों देशों के बीच हालात स्थिर होते नहीं दिख रहे. हाल ही में ईरान ने कुवैत के एयरपोर्ट पर हमला कर दिया जिससे वहां के रडार सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचा.
इराक के मोसुल में भी शिया ‘पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस’ (PMF) के एक ठिकाने को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक हुई. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में इराक के दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के खिलाफ तेल अवीव के हाबिमा स्क्वायर में एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों कैंडिल मार्च निकालकर जंग रोकने की अपील की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में इस युद्ध के दौरान मारे गए मासूम बच्चों की तस्वीरें थीं. इन तस्वीरों में किसी एक देश के नहीं, बल्कि ईरान, लेबनान और इजराइल के बच्चे शामिल थे, जो इस युद्ध की बलि चढ़ गए.
पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ…
हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने एक बयान जारी करके बताया है कि उन्होंने इजरायल के खिलाफ अपने दूसरे सैन्य अभियान को अंजाम दिया है. इस हमले में क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया. प्रवक्ता ने बतायाहै कि हूतियों की तरफ से इस तरह के हमले आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे. उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक इजरायल अपने हमलों को पूरी तरह बंद नहीं कर देता, तब तक वो अपनी सैन्य कार्रवाई नहीं रोकेंगे.
 
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और ईरान के साथ जारी संघर्ष के खिलाफ ‘नो किंग्स’ (No Kings) रैलियां निकाली गईं. इस अभियान के तहत 50 राज्यों में 3,200 से ज्यादा कार्यक्रमों की योजना बनाई गई. इससे पहले हुए दो ‘नो किंग्स’ आयोजनों में भी लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था.
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इराक के कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति नेचिर्वन बरजानी के घर पर हुए हमले के बाद उनसे फोन पर बात की. मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इराक की संप्रभुता और उसके भीतर कुर्दिस्तान क्षेत्र की सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता के लिए जरूरी है. उन्होंने ये भी बताया कि इराक को वर्तमान में जारी संघर्ष और तनाव में खींचने से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जानी चाहिए.
 
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अर्मेनियाई समकक्ष अरारत मिर्जोयान के साथ फोन पर बातचीत की. दोनों ने ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के नतीजों पर चर्चा की. मिर्जोयान ने इस दौरान ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई और दूसरे अधिकारियों और नागरिकों की मौत पर शोक जताया.
 
इस वीकेंड पर इजरायल ने ईरान और लेबनान में लगभग 250 ठिकानों पर जोरदार हमले किए हैं. इजरायली सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में अकेले ईरान में 100 और लेबनान में 170 ठिकानों को निशाना बनाया गया है. ईरान में किए गए इन हमलों का मुख्य केंद्र वहां की बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन इकाइयां, मिसाइल लॉन्च करने वाले ठिकाने और एयर डिफेंस सिस्टम रहा.
 
इराक के मोसुल शहर में एक एयरस्ट्राइक हुई. ये हमला शिया पैरामिलिट्री ग्रुप (PMF) के एक ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया था. इस हमले में इराक के 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News