फरीदाबाद में मशहूर बॉलीवुड मोहित चौहान पहुंचे: लाइव कॉन्सर्ट में सुरीली आवाज़ से समां बांधा, हिमाचल के रहने… – Dainik Bhaskar

मशहूर बॉलीवुड मोहित चौहान ने शनिवार रात फरीदाबाद के एक निजी इंस्टिट्यूट में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट में अपनी सुरीली आवाज़ से समां बांध दिया। जैसे ही उन्होंने स्टेज पर कदम रखा, दर्शकों ने जोरदार तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड
सूफियाना आवाज में लोगों का मनोरंजन किया
कॉन्सर्ट के दौरान मोहित चौहान ने अपने सुपरहिट गानों “तुम से ही ”, “मसक कली ” और “फिर से उड चला ” की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी सॉफ्ट और सूफियाना आवाज़ ने माहौल को पूरी तरह संगीत में डुबो दिया। खासकर “Kun कुन फ़ाया कुन” गाने पर दर्शक भावुक होते दिखाई दिए और पूरे सभागार में मोबाइल फ्लैशलाइट्स जगमगा उठीं।
हिमाचल के रहने वाले मोहित चौहान
अगर उनके करियर की बात करें तो मोहित चौहान का जन्म हिमाचल प्रदेश के नाहन में हुआ था। उन्होंने अपने संगीत सफर की शुरुआत इंडी-पॉप बैंड Silk Route से की थी। उनके पहले एल्बम “बूंदें” ने उन्हें पहचान दिलाई, खासकर “दोबा दोबा” गाना युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ।
ए.आर. रहमान के साथ काम
बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान फिल्म जब वी मेट के गाने “तुम से ही ” से मिली। इसके बाद रॉक स्टॉर फिल्म में गाए गीतों ने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। ए.आर. रहमान के साथ उनकी जोड़ी ने कई यादगार गाने दिए।
आज मोहित चौहान अपनी अलग आवाज़, सूफी अंदाज़ और दिल को छू लेने वाली गायकी के कारण बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गायकों में शुमार हैं, और फरीदाबाद में किये गए इस कार्यक्रम में भी लोगों ने खूब पसंद किया.
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News