IPS Couple Marriage: यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी संभल के एसपी केके विश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा आज परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। यह शादी इन दिनों सोशल मीडिया और यूपी की ब्यूरोक्रेसी ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों अधिकारी अपने अलग कार्यशैली और इम्प्रेसिव पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। दोनों की शादी आज राजस्थान के जोधपुर में होने जा रही है। शादी से पहले बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी और बारात सभा सहित कई पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान माहौल सादगी भरा रहा। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। आईपीएस केके विश्नोई अपने गांव के लोगों के बीच नजर आए। दोनों की 25 मार्च को सगाई हुई थी। 30 मार्च को भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।
हल्दी रस्म के दौरान आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई पीले कुर्ता और सफेद पायजामा में नजर आए। मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार विश्नोई रविवार को बारात लेकर बाड़मेर के धोरीमन्ना से जोधपुर के लिए रवाना होंगे। जोधपुर में राजस्थानी परंपराओं के बीच आईपीएस केके विश्नोई और अंशिका वर्मा सात फेरे लेंगे और नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। पारंपरिक सजावट और सांस्कृतिक झलकियां आईपीएस कपल की शादी के समारोह को खास बनाएंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएस केके विश्नोई 2018 और अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों की पहली मुलाकात गोरखपुर पोस्टिंग के दौरान हुई थी। 25 मार्च को दोनों की सगाई संभल में हुई और अब दोनों विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। केके विश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के निवासी हैं, जबकि अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं।
आईपीएस केके विश्नोई और अंशिका वर्मा के वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत 25 मार्च को संभल में सगाई समारोह के साथ हुई। इसके बाद के सभी मुख्य कार्यक्रम राजस्थान में आयोजित किए जा रहे हैं। 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत का कार्यक्रम हुआ। 29 मार्च को दोनों अधिकारी सात फेरे लेंगे। जबकि 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसोर्ट में एक भव्य रिसेप्शन (प्रीतिभोज) का आयोजन किया गया है। इसमें कई वीवीआईपी मेहमानों के शामिल होने की संभावना है।
शादी की खबरों के बीच हाल ही में होली के अवसर पर दोनों अधिकारियों के अलग-अलग वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासे चर्चा में रहे थे। संभल पुलिस लाइन में होली के जश्न के दौरान एसपी केके विश्नोई का एक अलग ही उत्साह देखने को मिला था। उन्होंने शिकारी हैट पहनकर पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ पुशअप्स लगाकर फिट रहने का संदेश भी दिया। वहीं, बरेली में तैनात एसपी अंशिका वर्मा का पुलिसकर्मियों के साथ ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वर्दी की सख्ती के बीच अधिकारियों का यह सहज और मानवीय चेहरा आम जनता और पुलिस विभाग के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play