—विज्ञापन—
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: आदित्य धर की स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2 The Revenge) 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शाम तक 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में रणवीर सिंह समेत कई कैरेक्टर्स हैं, जिनकी जमकर तारीफ हो रही है और इसे जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी भी मिल रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं कि रिलीज के पहले दिन शाम तक रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.
‘बॉर्डर 2’ को अभी तक 2026 की सबसे बड़ी ओपनर माना जा रहा था. सनी देओल की इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ का बिजनेस किया था. इसको 37 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली थी. फिल्म को 6078 शोज मिले थे. वहीं, फिल्म का ना केवल इंडियन बॉक्स ऑफिस बल्कि दुनियाभर में इसने कमाल का प्रदर्शन किया था. मूवी ने वर्ल्डवाइड 450.18 करोड़ की कमाई की थी.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 3: हमजा अली का मिशन कंप्लीट मगर कहानी अभी बाकी है? क्लाइमैक्स और एंडिंग ने दिया तीसरे पार्ट का हिंट
‘बॉर्डर 2’ के इंडियन कलेक्शन के बारे में बात करें तो इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 392.93 करोड़ का कलेक्शन रहा था, जिसमें फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 57.25 करोड़ की कमाई की थी. इसका डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया था. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स अहम रोल में थे. इसका म्यूजिक भी रिलीज से पहले ही हिट था.
इसके साथ ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो मूवी ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके पेड प्रिव्यूज में 46.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी मिली है. वहीं, अगर फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो रिलीज के दिन शाम 7 बजे तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 71.08 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है, जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने इसके रात के शोज शामिल किए गए हैं, जो रात 2 बजे से चलने वाले हैं. ऐसे में देखना होगा कि फाइनल आंकड़े आने के बाद फिल्म कितनी कमाई कर सकती है और किन धुरंधरों को धूल चटाती है.
यह भी पढ़ें: ‘बड़े साहब’ को देख उड़े होश! ‘हमजा’ ने पाकिस्तानियों को पहुंचाया जहन्नुम; पब्लिक को कैसी लगी फिल्म?
वहीं, अगर ‘धुरंधर 2’ की हिंदी समेत अन्य भाषाओं के साथ सभी फिल्मों की कुल कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने हिंदी में 68.31 करोड़, कन्नड़ में 7 लाख, मलयालम में 5 लाख, तमिल में 87 लाख और तेलुगु में 1.78 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 114.08 करोड़ तक पहुंच गई है. हालांकि, फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद इनमें बदलाव हो सकते हैं.
बहरहाल, अगर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट के बारे में भी बात करें तो ये 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म का सीक्वल है, जिसमें रणवीर सिंह हमजा और जसकीरत सिंह रांगी के रोल में नजर आए हैं. फिल्म के सीक्वल में जसकीरत सिंह रांगी की कहानी के साथ ल्यारी के किंग बने हमजा की स्टोरी भी देखने के लिए मिली. इसमें संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन जैसे पॉपुलर स्टार्स हैं. गौरतलब है कि फिल्म के पहले दिन 200 करोड़ कमाने की उम्मीद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें बॉलीवुड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in