जमाखोरी के खिलाफ ZEE के रिपोर्टर की बड़ी स्ट्राइक, पान की दुकानों पर बोतलों में मिल रहा था पेट्रोल, खुल गई… – Zee News

Zee News petrol-gas black marketing news: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग का फायदा उठाकर तेल-गैस की कालाबाजारी कर रहे लोगों के खिलाफ जी न्यूज की मुहिम जारी है. हमने पटना में पान की दुकानों पर महंगे दामों में बोतलों में बेचे जा रहे पेट्रोल का पता लगाकर प्रशासन से कार्रवाई करवाई.
 
Trending Photos
Zee News campaign against oil-gas black marketing: जमाखोरों और अफवाह गैंग के खिलाफ जी न्यूज की मुहिम देशभर में जारी है. इस मुहिम में हम उन लोगों को बेनकाब कर रहे हैं, जो आपके हक का सिलेंडर या तेल महंगे दामों पर बेच रहे हैं. इस बार हमारी टीम बिहार की राजधानी पटना पहुंची. जो तेल, पेट्रोल पंप पर मिलना चाहिए, वो पटना में पान की दुकान पर खुलेआम बोतलों में बेचा जा रहा था. 

पान की दुकानों पर बिक रही पेट्रोल की बोतलें

जब  जी न्यूज के रिपोर्टर प्रशांत झा पहुंचे तो सामने का नजारा देखकर हैरान रह गए. वहां दुकानों पर पेट्रोल-डीजल से भरी बोतलें टंगी थीं और सरेआम महंगे दामों पर बेची जा रही थीं. वहां पर ग्राहक देखकर 120 से 130 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पेट्रोल की बोतलें बिक्री जा रही थीं. 

रिपोर्टर ने जब एक दुकानदार से पूछा कि वह यह पेट्रोल कहां से लाया तो उसने जवाब देने से इनकार किया और बदतमीजी पर उतर आया. वह माइक को दूर करके हमारे सवालों से बचने की कोशिश करने लगा. हालांकि, इससे विचलित हुए बिना संवाददाता ने उससे सवाल करना जारी रखा. 

Add Zee News as a Preferred Source

भड़का दुकानदार, बोला- तेल नहीं, पानी है

जी न्यूज की लाइव रेड के दौरान वो शख्स दो मिनट में ही पलट गया और कैमरे के सामने सरासर झूठ बोलने लगा. उसने कहा, ये तेल नहीं पानी है.


भोपाल में LIVE कैमरे पर EXPOSE हो गई गैस की कालाबाजारी #OilGas #BlackMarket | #ZeeNews @zeepramod pic.twitter.com/pUWQJS6Mu1
— Zee News (@ZeeNews) March 29, 2026
रिपोर्टर ने देखा कि यह कहानी किसी एक दुकान की नहीं है. वहां की कई दुकानों पर जमाखोरी, कालाबाजारी का धंधा जोरशोर से चल रहा है. जी न्यूज की टीम आगे बढ़ी तो ऐसी की तस्वीरें हमें देखने को मिलीं.

पुलिस ने जी न्यूज की सूचना पर लिया एक्शन

अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हमारी टीम स्थानीय थाने में पहुंची ताकि जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई हो सके. हमारी मुहिम का कुछ देर बाद असर भी दिखा. पुलिसवालों की एक टीम उस इलाके में पहुंची, जहां खुलेआम पेट्रोल बिक रहा था. लेकिन हैरानी की बात ये है कि खुले में पेट्रोल बेकने वाले फरार हो चुके थे.हालांकि, कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया . 

कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आप भी उठाएं आवाज

हमारी कोशिश है  कि ये जमाखोरों के खिलाफ स्ट्राइक हो. जो देश को परेशानी में डालना चाहते हैं और चंद पैसों के लिए देश से गद्दारी कर रहे हैं, उन पर प्रशासन एक्शन ले. हम चाहते हैं कि आप भी हमारी इस मुहिम से जुड़ें. ऐसे जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आवाज उठाइए और फोटो पर दिए गए नंबर पर कॉल करके हमें जमाखोरी-कालाबाजारी के बारे में सूचना दें. हमारी टीम मौके पर जाकर ऐसे जमाखोरों को एक्सपोज करेगी.. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं.…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News