Dewas Family Dispute News: देवास में गैस सिलेंडर को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. जहां इंदौर से आए लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की. पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Trending Photos
Indore to Dewas Crime: देवास में एक छोटा सा घरेलू विवाद अचानक बड़ा झगड़ा बन गया. मामला गैस सिलेंडर को लेकर शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. शहर के जवाहर नगर इलाके में रहने वाले एक परिवार के घर पर हंगामा खड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि दामाद द्वारा सिलेंडर नहीं पहुंचाने की बात से नाराज होकर पत्नी के मायके वाले इंदौर से सीधे देवास आ धमके. इसके बाद माहौल इतना बिगड़ गया कि गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया.
परिवार की महिला ने बताया कि उनके बेटे को उसके ससुर का फोन आया था, जिसमें सिलेंडर खत्म होने की बात कहकर तुरंत इंदौर घर पर पहुंचाने को कहा गया. बेटे ने किसी वजह से मना कर दिया, तो बहू ने घर में ही बहस शुरू कर दी. बात बढ़ती गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. कुछ देर बाद ही बहू के मायके पक्ष के लोग गुस्से में इंदौर से देवास पहुंच गए, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई.
घर में किया हंगामा
वहीं घर पहुंचे लोगों ने आते ही हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए घर में जबरन घुसकर सामान तोड़ना शुरू कर दिया. घर में रखी एलईडी, फ्रिज, कूलर जैसे कई जरूरी सामान को नुकसान पहुंचाया गया. इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के इरादे से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए. अचानक हुए इस हंगामे से आसपास के लोग भी घबरा गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इंदौर से आए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन इस घटना ने लोगों को हैरान जरूर कर दिया है.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.