ब्यूटी क्वीन के नकली दांत गिरने से लेकर, धमाकेदार रेन डांस तक; वायरल हो रहा मिस ग्रैंड थाईलैंड – Live Hindustan

ब्यूटी पेजेंट खिताब दुनिया के हर देश में चर्चा का विषय बनते हैं। थाईलैंड में आयोजित ‘मिस ग्रैंड थाईलैंड’ भी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक प्रतियोगी कामोलवन चांनागो के नकली दांत मंच पर सामने आ गए थे। हालांकि, उस असहज करने वाली स्थिति से आगे बढ़ते हुए मिस ग्रांड थाईलैंड की प्रतियोगियों ने फिनाले के दौरान ऐसी डांस परफॉर्मेंस दी कि लोगों ने इनकी तुलना कटरीना कैफ से कर दी।
प्रतियोगी के नकली दांत गिरने की वजह से चर्चा में आई इस प्रतियोगिता ने और भी ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, उस घटना से आगे बढ़ते हुए फिनाले के दौरान केंटेस्टे्ंस ने शानदार रेन डांस परफॉर्मेंस दी। सबसे खास और चौंकाने वाला हिस्सा था रेन डांस, जिसमें सभी ब्यूटी क्वीन पूरी तरह भीग गईं।
गोटचाबेल ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने एक स्टाइलिश स्ट्रैपलेस मिनी ड्रेस पहनी थी, वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स रेड मिनी आउटफिट्स में नजर आईं।
गोटचाबेल और साथियों की यह डांस परफॉर्मेंस जल्दी ही वायरल हो गई। भारतीय लोगों ने उनके डांस की तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से कर दी। कुछ लोगों ने इसे सिनेमैटिक और शानदार बताया।
यह प्रतियोगिता सबसे पहले प्रीलिमिनरी राउंड के दौरान कमोलवान चानागो के वेनियर्स (नकली दांत) गिरने की वजह से चर्चा में आई थी। हालांकि, उन्होंने बड़ी ही शालीनता के साथ इसे संभालते हुए अपना परिचय पूरा किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद चांनागो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। लोगों ने उनके आत्मविश्वास की जमतर तारीफ की। मिस ग्रांड थाईलैंड का खिताब पट्टामा जितसावत ने जीता। अब वह मिस ग्रांड इंटरनेशनल 2026 में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसका आयोजना भारत में होना है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News