भारत-चीन हवाई कनेक्टिविटी, IndiGo ने शुरू की कोलकाता-शंघाई सीधी उड़ान, कोलकाता बना – abplive.com

वेस्ट एशिया में संकट और गहराता जा रहा है. ईरान के हमलों के चलते एक ओर जहां गल्फ देशों के हवाई यातयात में बड़ी रुकावट देखने को मिल रही है तो वहीं इसी बीच भारत-चीन के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इंडिगो ने एक नए अंतरराष्ट्रीय विस्तार की शुरुआत कर दी है. 
इंडिगो का नया अंतर्राष्ट्रीय विस्तार 
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने कोलकाता और शंघाई के बीच रोज़ाना नॉन-स्टॉप फ्लाइट की शुरूआत कर दी है. यह सर्विस 29 मार्च 2026 से शुरू हुई है और A320neo विमान से ऑपरेट की जाएगी. दोनों देशों के बीच प्रतिदिन सीधी उड़ानें होने के चलते पूर्वी भारत और चीन की वित्तीय राजधानी के बीच हवाई संपर्क और भी मजबूत होगा.
कोलकाता से शंघाई फ्लाइट का समय
इंडिगो द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोलकाता से शंघाई के लिए फ्लाइट 6E 1709 रात 9:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:40 बजे शंघाई पहुंचेगी. वापसी में फ्लाइट 6E 1710 शंघाई से सुबह 5:40 बजे उड़ेगी और कोलकाता सुबह 9:05 बजे लैंड करेगी. सभी टाइमिंग लोकल टाइम जोन के हिसाब से हैं.
राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई समेत कई बड़े शहरों को फायदा
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को इंटरनेशनल हब बनाया गया है, जिससे कई शहरों को सीधा फायदा होगा. कोलकाता को हब बनाकर इंडिगो ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर और भुवनेश्वर जैसी मेट्रो सिटीज के यात्रियों को शंघाई से सीधा कनेक्ट करने का रास्ता दिया है.
चीन में 21 साप्ताहिक उड़ानें
बता दें कि इंडिगो पहले से ही कोलकाता-गुआंगझोउ और दिल्ली-गुआंगझोउ रूट पर उड़ान भर रही है तो वहीं दूसरी ओर अब शंघाई रूट के जुड़ जाने के बाद से कंपनी मेनलैंड चीन में हर हफ्ते 21 फ्लाइट ऑपरेट करेगी. इंडिगो का यह कदम प्रमुख एशियाई बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और भारतीय यात्रियों को अधिक सुगम अंतरराष्ट्रीय यात्रा विकल्प प्रदान करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है.
ये भी पढ़ें
271 अरब डॉलर का बजट… अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News