रहमान डकैत की पॉपुलैरिटी का कमाल! धुरंधर अक्षय की तेलुगु डेब्यू फिल्म महाकाली, हिंदी में भी होगी रिलीज – AajTak

Feedback
अक्षय खन्ना के किरदार जनता को याद तो हमेशा रहते थे, लेकिन रहमान डकैत ने उन्हें लेजेंडरी बना दिया है. अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर धुरंधर में अक्षय ने विलेन का किरदार ऐसा निभाया कि जनता हीरो रणवीर सिंह से ज्यादा उनके लिए क्रेजी हो गई.
हमेशा ‘अंडररेटेड’ कहे जाने वाले अक्षय की पॉपुलैरिटी अब उस लेवल पर पहुंच गई है कि उन्हें फिल्म के बिजनेस प्लान में भी शामिल किया जाने लगा है. अक्षय जल्द ही प्रशांत वर्मा की फिल्म महाकाली से तेलुगु डेब्यू करने वाले हैं. अब चर्चा है कि उनकी पॉपुलैरिटी देखते हुए मेकर्स इस तेलुगु फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं.
अक्षय की तेलुगु फिल्म, हिंदी में भी होगी रिलीज
तेलुगु इंडस्ट्री के फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा अपना एक सुपरहीरो यूनिवर्स बना रहे हैं— प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU). 2024 में आई पैन इंडिया हिट हनुमान तो आपको याद ही होगी. ये फिल्म PVCU की शुरुआत थी. महाकाली इसी कड़ी को आगे बढ़ाने वाली है. इस फिल्म में भूमि शेट्टी मां काली पर बेस्ड लीड रोल करने वाली हैं. महाकाली में असुरों के गुरु शुक्राचार्य का किरदार नेगेटिव शेड में है, जिसके लिए मेकर्स ने अक्षय को कास्ट किया है.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय के लिए महाकाली तेलुगु डेब्यू फिल्म है. इसे पहले ऑरिजिनल तेलुगु में ही रिलीज के लिए बनाया जा रहा था. अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महाकाली हिंदी में भी रिलीज होगी. फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर प्रशांत वर्मा ने कहा, ‘हमने अक्षय सर को धुरंधर से बहुत पहले साइन किया था. वो महाकाली की हाईलाइट हैं.’
वर्मा ने बताया कि वो शुक्राचार्य के इस किरदार को अक्षय की कोर, उत्तर भारतीय ऑडियंस में पहुंचाना चाहते हैं. पहले वो महाकाली को सिर्फ तेलुगु में रिलीज करना चाहते थे. लेकिन अब अक्षय के किरदार को मार्केटिंग प्लान का हिस्सा बनाते हुए, बाकायदा हिंदी मार्केट में फिल्म लाना चाहते हैं.
कहानी में ट्विस्ट
प्रशांत का ये फिल्म यूनिवर्स देखें तो उनकी ब्लॉकबस्टर हनुमान एक पैन इंडिया रिलीज थी. इसका सीक्वल जय हनुमान भी पांच भाषाओं में पैन इंडिया रिलीज के लिए बनाया जा रहा है. जय हनुमान में कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी लीड रोल कर रहे हैं. ऐसे में ये थोड़ी आश्चर्य की बात है कि इसी यूनिवर्स में सेट महाकाली को वो सिर्फ तेलुगु में लाना चाह रहे थे और हिंदी में लाने का फैसला अक्षय की धुरंधर पॉपुलैरिटी के बाद किया है.
संभव है कि वो अभी से अक्षय की पॉपुलैरिटी के दम पर अपने अंडररेटेड प्रोजेक्ट के लिए माहौल बना रहे हों. क्योंकि 15 मई के लिए शेड्यूल महाकाली में अब बहुत दिन नहीं बचे हैं. अगर फिल्म तय तारीख पर ही आ रही है, तो अब प्रमोशन्स शुरू करने का समय भी लगभग आ ही गया है!
मगर हर हाल में अक्षय के फैन्स के लिए तो ये फायदा ही है और महाकाली से अक्षय का लुक पहले ही भौकाल बना चुका है. देखते हैं थिएटर्स में फिल्म क्या कमाल करती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News