Bihar Latest Breaking News Today LIVE Updates: बीपीएससी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशांत किशोर का मामला काफी बड़ा होता जा रहा है। प्रशांत किशोर की जमानत को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा दावा किया है। प्रशासन के अनुसार प्रशांत किशोर बेऊर जेल नहीं गए थे साथ ही उन्होंने बॉन्ड भी भरा था। इन सबके के बीच पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर समेत उनके 200 समर्थकों पर कोर्ट में भीड़ जुटाने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में FIR दर्ज किया है।
बीपीएससी अभ्यर्थियों ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन कोर्ट ने सुनवाई से इनकार करते हुए अभ्यर्थियों को पटना हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी।