Weather: कहीं धूप तो कहीं बारिश, कैसा रहेगा उत्तर भारत में मौसम का हाल? – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
देशभर में मंगलवार को मौसम का मिलाजुला असर रहेगा। उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और हवाएं चलेंगी, जबकि मध्य व दक्षिणी भारत में गर्मी का प्रभा …और पढ़ें
कहीं धूप तो कहीं बारिश।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार यानी आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। एक तरफ उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोप के कारण बारिश और हवाएं देखने को मिलेगी वहीं मध्य और दक्षिण भारत में गर्मी का असर रहेगा।
सोमवार देर शाम हुई हल्की बूंदाबांदी से दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा हो गया है। दोपहर में तापमान में तेजी देखने को मिलेगी वहीं शाम होते-होते एक बार फिर गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए शहर के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है। अप्रैल माह की शुरुआत भी राहत भरी ही रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दो अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत पर असर डालना शुरू कर देगा, जिससे तीन और चार अप्रैल को शहर में वर्षा से हल्की वर्षा की संभावना है।
यूपी और बिहार की बात करें तो यहां मौसम मिला-जुला रहेगा। दिन में हल्की गर्मी लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाएं और बारिश की संभावनाएं हैं। तापमान 35 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है, खासकर पूर्वी यूपी और बिहार में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम गर्म बना रहेगा। रेगिस्तानी क्षेत्र में हवाएं चल सकती हैं वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की भी संभावनाएं हैं।
इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश के आसार; गर्मी से रहेगी राहत; IMD ने बताया इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News