Updated Date:March 31, 2026 7:33 AM IST
By Gaurav Barar Edited By Gaurav Barar
आज IPL 2026 में पंजाब किंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा. ये मैच शाम 7:30 बजे, मुल्लांपुर में खेला जाएगा.
बीजेपी पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा कर सकती है.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह असम में चुनाव प्रचार करेंगे. वह तेजपुर और डेरगांव विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष और दरांग-उदलगुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद दिलीप सैकिया और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश के चुनाव संकल्प पत्र (घोषणापत्र) का अनावरण करेंगे.
खनऊ बसपा कार्यालय पर मायावती की अहम बैठक होगी. बैठक में सभी जिले और प्रदेश स्तर के छोटे बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी और बसपा जमीनी हकीकत को लेकर चर्चा की जाएगी.
DMK प्रेसिडेंट और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन आज तिरुवरूर से अपने तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन कैंपेन की शुरुआत करेंगे.
दो LPG कैरियर, BW Tyr और BW Elm, लगभग 94,000 मीट्रिक टन का कुल कार्गो ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं, और सुरक्षित रूप से इस इलाके से गुज़रने के बाद भारत के रास्ते में हैं. BW Tyr के 31 मार्च 2026 को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के राजगीर में नालंदा यूनिवर्सिटी के दूसरे कॉन्वोकेशन में चीफ गेस्ट होंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात आएंगे. सुबह करीब 10 बजे, प्रधानमंत्री गांधीनगर में सम्राट संप्रति म्यूज़ियम का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर वे लोगों को भी संबोधित करेंगे. दोपहर करीब 12:45 बजे, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साणंद में कायनेज़ सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और एक पब्लिक मीटिंग को भी संबोधित करेंगे.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के 12वीं कक्षा के करीब 9 लाख विद्यार्थियों के लिए आज, 31 मार्च का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. बोर्ड आज सुबह ठीक 10:00 बजे विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के नतीजे एक साथ घोषित करने जा रहा है.
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. ईरानी नागरिक उड्डयन संगठन ने इसे ‘युद्ध अपराध’ करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है.
ANI के अनुसार, हमला उस वक्त हुआ जब विमान मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा था. यह मिशन दवाइयों और राहत सामग्री की आपूर्ति के लिए निर्धारित था.
ईरान के मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े ‘महान एयर’ के एक विमान पर अमेरिका ने हवाई हमला किया है. ईरानी सूत्रों के मुताबिक, यह विमान एक मानवीय सहायता मिशन के तहत नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था. इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और गहराने की आशंका है.
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं… और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:March 31, 2026 7:20 AM IST
Updated Date:March 31, 2026 7:33 AM IST
Copyright © 2026. INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED. All Rights Reserved.