Bihar Breaking News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (मंगलवार, 31 मार्च) एक दिवसीय बिहार दौरे पर नालंदा आ रही हैं. यहां वह नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. साथ ही ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन अवशेषों को भी देखेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (मंगलवार, 31 मार्च) एक दिवसीय बिहार दौरे पर नालंदा आ रही हैं. यहां वह नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. महामहिम के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शहर की सभी प्रमुख सड़कों को बैरिकेड लगाकर सुरक्षित किया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और राष्ट्रपति की यात्रा निर्बाध रूप से संपन्न हो सके. बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू यहां ना सिर्फ नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी, बल्कि ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय के उस प्राचीन अवशेषों को देखेंगी, जिसने सदियों पहले ज्ञान और शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में कार्य किया था.
Bihar News Today Live Updates: अनंत सिंह के गांव में 3 अप्रैल को होगा दंगल
मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां में कुश्ती के महादंगल की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. बिहार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता देखने के लिए देश भर से हजारों लोग यहां पहुंच रहे हैं. 3 अप्रैल को देश विदेश के पहलवान यहां देसी कुश्ती के अखाड़े में मल्ल युद्ध के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगे. अनंत सिंह भी महादंगल की तैयारियों का निरीक्षण करने यहां अक्सर आते हैं. कुश्ती के दीवाने अभी से इस महादंगल को देखने के लिए पहुंचने लगे हैं. यहां अखाड़े के लिए विशेष लाल मिट्टी मंगाई गई है, जिसमें हल्दी, नीम और तेल मिलाकर तैयार किया गया है. बिहार केसरी विवेका पहलवान की प्रथम पुण्यतिथि पर ईरान, जॉर्जिया और देश के कई राज्य के चर्चित पहलवान यहां पहुंच रहे हैं. ईरान के हामिद, इरफान और जलाल, जॉर्जिया से टेड्डू पहलवान , दिल्ली से कलवा पहलवान और जॉन्टी गुर्जर समेत उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के नामी पहलवान देसी कुश्ती स्टाइल में मल्ल युद्ध करते दिखेंगे. गांव में भी रोज देशी कुश्ती के लिए अखाड़े में पहलवान पसीना बहा रहे हैं. अनंत सिंह की खास राजसी बग्घी के लिए दो काले घोड़े भी मैदान में उतारे गए हैं. कुश्ती का महादंगल कई दिनों से क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
Bihar News Today Live Updates: बिहार में आज कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक चक्रवाती सर्कुलेशन मंडरा रहा है. इसके साथ ही बिहार से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक 1.5 किमी ऊंचाई पर एक ट्रफ बना हुआ है. इसकी वजह से बिहार के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग ने आज (मंगलवार, 31 मार्च) उत्तर-पूर्वी बिहार, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान 40 से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पटना IMD केंद्र की ओर से सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, बांका, खगड़िया और भागलपुर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.